मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर खेल-खेल ने एक मासूम की जान ले ली है. बच्चों की हंसी एक दम से चीखपुकार में मच गई, जब एक मामूली सा खेल मासूम की जान ले गया. आंखों के सामने बच्ची की तड़प-तड़प कर जान चली गई है. यह दर्दनाक हादसा बिल्कुल दिल को झकझोर कर देने वाला है.
बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत
दरअसल, वायरल वीडियो में बहुत सारे बच्चे ठेले को धकेलते नजर आते हैं. वह उसे धक्का देते हुए दीवार के पास ले जाते हैं. हालांकि, इसी बीच एक बच्चा उस ठेले के आगे आ गया और ठेले और दीवार के बीच में फंस जाता है. ठेले का ऊपरी हिस्सा और बच्ची की गर्दन उससे लग जाती है और दीवार में फंस जाती है. टक्कर काफी ज्यादा भयानक थी कि बच्ची वहीं पर तड़पने लगती है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
जानकारी के अनुसार बच्ची की बाद में मौत हो जाती है. लोग इस वीडियो पर भर-भर कर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. कई माता पिता अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अपने बच्चों को ऐसे खेल से दूर रखे और उनपर सख्त निगरानी रखे. वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. हालांकि, मंजर इतना भयावह हैं कि जो भी उस वीडियो को देख रहा हैं सभी की आंखें नम दिखाई दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर से सनसनी, चचेरे भाई ने बहन और भांजे की हत्या
