महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक 15 साल की नाबालिग को किडनैप करके उसके साथ 5 दिनों तक रेप करने का मामला सामने आ रहा है. घटना अहिल्यापुर जिले में स्थित राहुरी तालुका इलाके का है. इसके बाद से पूरे इलाके में डर और नाबालिग पर 5 दिनों तक जंगल में किए गए अत्याचार को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
कॉलेज के लिए निकली थी लड़की
जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को हमेशा की तरह लड़की कॉलेज जाने के लिए निकली थी. माता पिता को लगा की बच्ची घर वापस आ जाएगी. हालांकि, किसी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि लड़की के साथ ऐसा होगा. दरअसल, नाबालिग लड़की को रास्ते से कुछ लोगों ने उठा लिया था. बच्ची के वापस न आने के बाद माता पिता ने इस मामले की शिकायत राहुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई.
जंगल में मिली बच्ची
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत नाबालिग की जांच करने में जुट गए. उन्होंने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण साथ ही गोपनीय सूचना के आधार पर बच्ची को बचाया. आरोपियों ने बच्ची को नासिक-सूरत रोड में स्थित रामशेज किला क्षेत्र जंगल में रखा हुआ था. तकनीकों का इस्तेमाल कर नाबालिग को आखिर पुलिस आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने में सफल हो पाई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के गांव में बंद रखा गया है.
लव जिहाद का मामला
दरअसल, मामले को ‘लव जिहाद’ का बताया जा रहा है. आरोपियों की पहचान की जा चुकी है. कौसर हैदर पठान और आकाश शरद संसारे पठान नामक युवक ने मुख्य आरोपी मुख्तार हैदर पठान का साथ दिया था. मुख्य आरोपी पर रेप और अपहरण के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है.
ये भी पढ़ें: अखाड़ा परिषद खुलकर योगी के समर्थन में… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ नहीं खड़ा रहेगा कोई- रवींद्र पुरी
