Varanasi Nagar Nigam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक बड़ी और आधुनिक सौगात देने जा रहे हैं. वाराणसी नगर निगम (VMC) का नया मुख्यालय भवन उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक और भव्य प्रशासनिक केंद्र होगा, जिसकी आधारशिला पीएम मोदी के आगामी काशी दौरे (मार्च 2026 में संभावित) के दौरान रखी जा सकती है.
कहां बनेगा ये भवन
नगर निगम का ये मुख्यालय सिगरा स्थित पुराने भवन को तोड़कर बनाया जाएगा. इसके निर्माण पर 97 करोड़ रुपये ख़र्च किए जाएंगे. यह नया भवन काशी और गंगा की थीम पर होगा. इसका बाहरी स्ट्रक्चर पर मंदिर के शिखर जैसी आकृति भी नजर आएगी. इसके अलावा इसे चुनार के गुलाबी पत्थरों से तैयार किया जाएगा.
क्या होगा खास?
निर्वाचित 180 पार्षदों और महापौर के बैठने के लिए अत्याधुनिक ‘सदन हॉल’ होगा, जो विधानसभा की तर्ज पर डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा. जहां लोकतांत्रिक चर्चाओं के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी. इसके अलावा यहां दर्शक दीर्घा और अन्य चींजे भी होंगी.
क्या होगी सुविधाएं?
ग्राउंड फ्लोर पर जनता के लिए बैंक, पोस्ट ऑफिस, जन्म-मृत्यु पंजीकरण केंद्र, पुलिस चौकी और कैंटीन जैसी सुविधाएं होंगी. इस हाईटेक भवन के ग्राउंड फ्लोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आम जनता को एक ही परिसर में सभी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें.यहां पुलिस चौकी,बैंक,पोस्ट ऑफिस, पीआरओ कार्यालय, डाटा सेंटर, कंप्यूटर सेल, कैंटीन और जन्म-मृत्यु पंजीकरण कक्ष प्रस्तावित हैं. भवन में डेटा सेंटर, कंप्यूटर सेल, वीवीआईपी रूम और अधिकारियों के लिए व्यवस्थित चैंबर्स होंगे.
स्थान
यह नया भवन सिगरा स्थित वर्तमान नगर निगम मुख्यालय परिसर के पिछले हिस्से में जर्जर भवनों को ध्वस्त कर बनाया जाएगा।
प्रोजेक्ट की मुख्य बातें
‘अनुमानित लागत लगभग ₹97 करोड़ बताई जा रही है. इसका कुल क्षेत्रफल 21,858.01 वर्गमीटर है.भवन की संरचना की बात करें तो शुरुआत में जी+4 (5 मंजिला), भविष्य में 7 मंजिला करने का विकल्प है.इसकी थीम और डिजाइन काशी और गंगा थीम रखी गई है. बाहरी स्वरूप शिवलिंग और प्रवेश द्वार त्रिपुंड-त्रिनेत्र जैसा होगा. आधारशिला रखने के बाद 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
ये भी पढ़ें: लव जिहाद! घर से निकली कॉलेज के लिए मासूम, 5 दिन तक जंगल में रख दुष्कर्म को दिया अंजाम
