महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, शिरोल तालुका में एक नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड का फोन न उठाने पर उसके साथ बनाए सारे प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. लड़की के इस कदम के बाद में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया.
कॉल्स और मैसेज इग्नोर करना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, युवक और नाबालिग के बीच में प्रेम संबंध चल रहा था. कुछ दिन से लेकिन युवक लड़की से दूरी बना कर चल रहा था. वह लड़की के फोन कॉल्स और मैसेज नहीं देखा रहा था. इसी कारण से लड़की गुस्सा हो गई. उसने गुस्से में आकार ऐसा कदम उठा लिया जो किसी ने नहीं सोचा होगा.
युवक पर POCSO Act के तहत मामला दर्ज
लड़की ने युवक के साथ में बने हुए 3 प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल दिया. वीडियो के वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद शिरोल पुलिस को इसकी सूचना मिली. जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि लड़की नाबालिग है. पुलिस ने लड़की के नाबालिग निकलने के बाद तुरंत एक्शन लिया. महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत युवक पर POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
लॉज के मालिक संग पूछताछ
साथ ही पुलिस ने अपील की है कि संवेदनशील वीडियो को एक दूसरे के साथ शेयर न करें. ऐसे में लोगों के खिलाफ में सख्त कार्रवाई हो सकती है. जांच एजेंसी लॉज के मालिक संग से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही वीडियो को कहा और कैसे रिकार्ड किया गया है उसके बारे में पता लगा रही है.
ये भी पढ़ें: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! प्रेमिका को वीडियो कॉल करके युवक ने किया सुसाइड; बोला- मुझे आखिरी बार देख ले…
