प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर विवादित टिप्पणी करने को लेकर अब बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात करके मल्लिकार्जुन खरगे की शिकायत दर्ज कराई है. इस दौरान उन्होंने खरगे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने की EC से मुलाकात
प्रधानमंत्री के ऊपर विवादित टिप्पणी करना अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भारी पड़ रहा है. बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग के मुलाकात की है और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी है. इलेक्शन कमीशन के पास बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहे जाने वाली टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.
कांग्रेस पूरे देश से मांगे माफी
इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि हम बेहद दुखी होकर EC से मिले हैं. रिजिजू ने कहा कि खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकी कहकर पूरे देश का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कभी भी नहीं हुआ है. कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने चुनाव आयोग से कहा है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से लोकतंत्र कमजोर कर देंगे, इसको लेकर खरगे के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
पीएम मोदी ही आतंकवाद को सबक सिखाएंगे
किरेन रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री को कोई आतंकवादी जैसे शब्द कहे, यह सही नहीं है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई इसलिए होना चाहिए कि आगे से कोई भी इस तरह के शब्दों या हरकत को न दोहराए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही आतंकवाद को खत्म करेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की जनता सबक सिखाएगी, लेकिन आतंकवाद को मोदी ही सबक सिखाएंगे.
प्रधानमंत्री को कहा था आतंकवादी
आपको बता दें कि चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहा था. हालांकि, इसके बाद खरगे ने सफाई भी थी. उन्होंने कहा कि मैं साफ कर दूं कि पीएम हमेशा धमकाते हैं. सभी एजेंसियां उन्हीं के हाथों में हैं. जिनका इस्तेमाल करके वे लोगों को डराते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि वे आतंकवादी हैं.
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले की पहली बरसी! जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां; हर चप्पे पर जवान तैनात
