अपने 15 साल के शासन को खोने के बाद में ममता बनर्जी के विपक्षी एकता के आह्वान को सभी पार्टियों ने ठुकरा दिया है. बता दें कि ममता बनर्जी अपने पद से हट चुकी है. पश्चिम बंगाल में अब ममता बनर्जी की जगह शुभेंदु अधिकारी ले चुके हैं. ममता बनर्जी के आह्रान को सभी दलों ने ठुकरा कर करारा जवाब दिया है.
कांग्रेस प्रवक्ता सौम्य आइच राय ने कसा तंज
कांग्रेस प्रवक्ता सौम्य आइच राय ने एकता के आह्वान को तंज कसते हुए कहा कि कानों को विश्वास नहीं हो रहा है. ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय दलों, कांग्रेस, वाम और अति-वामपंथियों को एक साथ शामिल होने का आह्वान दिया है. अति वामपंथियों से आपका क्या मतलब है? आपका मतलब क्या माओवादियों से है? उन्हीं माओवादियों से जिन्होंने 25 मई, 2013 को छत्तीसगढ़ में 18 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी?
सीपीआई (एल) के सचिव मोहम्मद सलीम बनर्जी ने दिया जवाब
सीपीआई (एल) के सचिव मोहम्मद सलीम बनर्जी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. ममता बनर्जी के साथ पार्टी बिलकुल नहीं जाएंगी. वह किसी भी जबरन वसूली, अपराधी को बढ़ावा देने वाली भ्रष्ट और सांप्रदायिक व्यक्ति का साथ नहीं देंगे.
ममता बनर्जी ने वीडियो जारी कर किया एकजुट होने
दरअसल, शनिवार के दिन ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह बंगाल में सभी राष्ट्रीय दलों, अति-वामपंथियों, विपक्षी दलों और वामपंथियों को एक साथ होने के लिए आग्रह कर रही है. उन्होंने सभी गैर सरकारी संगठनों से भाजपा के खिलाफ में खड़ा होने के लिए आग्रह किया है. साथ ही कहा कि हमें याद रखना चाहिए हमला पहला दुश्मन भाजपा पार्टी है.
ये भी पढ़ें: 7वीं मंजिल से गिरी ईंट, 11 दिन बाद छात्र की मौत; पुलिस ने गिरफ्तार किया बिल्डिंग मालिक
