सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कई बार वह वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाता है. तो कई बार लोग फेमस होने के लिए हरकतों को करते दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में लोगों के बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भर-भर के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, @yehsonu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो डाला गया है, जिसमें एक व्यक्ति फेमस होने के लिए अपने स्वास्थ्य की चिंता भी नहीं करता है.
नाले के पानी से नहाया युवक
वायरल वीडियो में व्यक्ति पहले एक नाले के किनारे जाता है. उसके हाथ में एक बर्तन है. पहले तो वह नाले के पास बैठता है. फिर थोड़ी देर बाद नाले का पानी बर्तन में भरकर अपने शरीर पर डाल लेता है. वह फिर एक और बार पानी लेता है और अपने शरीर पर डाल लेता है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति ने यह सब कुछ सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किया है. वह कैमरे के शुरू होते ही नाले के पास जाता है. उसके बाद दो बार सिर पर पानी डालने के बाद वह उठता है और वीडियो भी बनना बंद हो जाती है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाला पूरा काला पड़ा हुआ है. उसमें गंदगी मौजूद है. साथ ही मक्खियां भी भर-भर के उसमें दिखाई दे रही है.
वायरल होने के लिए किया सब
वीडियो के वायरल होते ही लोग उस पर भर-भर के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि भाई यह कौन सा स्पा ले रहा है. तो वहीं, एक ने कमेंट कर कहा कि आज कल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.
ये भी पढ़ें: घर में घुसकर मारी गोली! घायल युवक का अस्पताल तक किया बदमाशों ने पीछा, इमरजेंसी गेट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
