गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. भारत में तो मार्च से ही गर्मी अपना कहर दिखाना शुरू कर चुकी है. गर्मी के आते ही सबसे ज्यादा लोगों में हीटवेव का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, काफी समय हीटवेव में रहने के कारण शरीर अपना तापमान संतुलित नहीं रख पाती है. इसके कारण वह रोजमर्रा के कामों को करते समय काफी ज्यादा थका और हमेशा मतली आने जैसा महसूस करता है. बीते कुछ सालों के मुताबिक हीटवेव के कारण बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. उनमें इनका खतरा सबसे ज्यादा देखा गया है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी मामूली गलतियों के बारे में बताने वाले है, जो कि हीटवेव की वजह से लोगों को सहना पड़ता है.
आइए जानते हैं
- गर्मी में कभी भी मोटे और टाइट कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए. ऐसे में लोगों के शरीर से पसीना निकलने में दिक्कत होती है.
- दोपहर के समय में कभी भी बाहर नहीं जाना चाहिए. दोपहर का समय सबसे ज्यादा हीटवेव होती है. इसके कारण शरीर में काफी गंभीर दिक्कतें होती है.
- गर्मी में कभी भी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए. गर्मी के समय में भारीपन महसूस होता है.
- हमेशा अपने सिर को ढ़क कर रखें.
- पालतु कुत्तों और घर के बच्चों और बुजुर्गों में पानी की कमी न होने दें.
- गर्मी के समय में कई लोगों को भूख कम लगती है. इसी कारण से वह कम खाना खाते है. ऐसा करना बिल्कुल गलत है. लोगों को गंभीर दिक्कतें हो सकती है.
- बिल्कुल धूप से आने के बाद बर्फ वाला पानी पीने से सर्द गर्म हो सकती है.
- अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें. हमेशा पानी पीते रहें.
ये भी पढ़ें: घर में घुसकर मारी गोली! घायल युवक का अस्पताल तक किया बदमाशों ने पीछा, इमरजेंसी गेट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
