लखनऊ से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आ रहा है. मामला लखनऊ गोमती के विस्तार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. साथ ही युवती ने कई चौंकाने वाली बातें बताई है.
दरअसल, पीड़िता ने बताया कि वह लड़के से एक मैट्रिमोनियल की साइट के जरिए मिली थी, आरोपी की पहचान शक्ति प्रताप सिंह के रूप में की गई है. आरोपी ने पीड़िता और रघुवंशी की पहचान कराई थी.
पीड़िता ने बताया कि हर्ष रघुवंशी ने उसको पूरा भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा. उसने उसको मिलने के लिए लखनऊ बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबध बनाए. संबध बनाने के दौरान में आरोपी ने पीड़िता की कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए.
बाद में उसने इन्हीं का प्रयोग करके पीड़िता से 1.80 लाख रुपये तक वसूले. इसके बाद में आरोपी ने दोबारा पीड़िता को फोटो डिलीट करने के बहाने से लखनऊ बुलाया और 5 लाख रुपये की मांग की. इसके अलावा दोस्तों के संग में शारीरिक संबध बनाने के लिए मजबूर कर दिया.
आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होने के बाद में पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई और सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढे़ं: राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखंड के मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, CM के पास अहम मंत्रालय बरकरार
