Maulana Jarjis Ansari: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल मच गया है. मौलाना ने इस बार कांवड़ यात्रा और होली पर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने एक तकरीर में कहा कि कांवड़िए सड़क पर लंगर लगाते हैं और हमें सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते.
Maulana Jarjis Ansari Viral News: यूपी के मौलाना जर्जिस ने हिंदुओं और उनके त्योहारों को सीधी चुनौती दे डाली है. कुछ समय पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर मौलाना जर्जिस अंसारी ने फिर से तकरीर में भड़काऊ बयान दिया. मौलाना ने कहा कि तुम्हारे लंगर, भंडारे, होली सब सड़क पर, तो हमारी नमाज क्यों नहीं.
हमारे लिए अलग नियम
मुस्लिमों को कांवड़ियों और होली के रंग को लेकर मौलाना ने भड़काते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के लंगर और भंडारे सड़कों पर बड़े पैमाने पर लगते हैं. होली के दौरान रंग सड़कों पर फैल जाता है, लेकिन मुसलमानों को जुमे की नमाज के लिए सड़क पर सिर्फ 5 मिनट भी इजाजत नहीं मिलती. हमें मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ने को मजबूर किया जाता है.
पश्चिम बंगाल में भड़काऊ तकरीर
मौलाना ने हिंदुओं के भंडारों और कांवड़ियों पर आग उगलते हुए कहा कि हिंदुओं के सड़क पर भंडारे होंगे. कांवड़िए सरेआम सड़कों पर चलेंगे. उन्हें क्यों नहीं रोका जाता? यूपी में कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होगी, आखिर क्यों? हम अगर कांवड़ियों का विरोध करें तो हमें चुप किया जाता है. 3 दिन पहले मौलाना ने पश्चिम बंगाल में भड़काऊ तकरीर दी है.
हिंदुओं को बनाया अपना निशाना
बाबरी मस्जिद पर और मुसलमानों को बंगाल शिफ्ट होने का बयान देने वाले मौलाना ने इस बार हिंदुओं को निशाना बनाया है. इससे पहले मौलाना ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, बल्कि उन्होंने अपनी कॉम को यूपी छोड़कर बंगाल में शिफ्ट होने की सलाह भी दी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
मुसलमानों को दी थी यूपी छोड़ने की सलाह
वायरल वीडियो में मौलाना जर्जिस अंसारी कहते नजर आए थे कि यूपी में मुसलमानों की हालत खराब है. मुसलमान यूपी छोड़कर बंगाल में आकर बसें. मुसलमानों के लिए पश्चिम बंगाल सुरक्षित है. इतना ही नहीं उन्होंने मदरसों, लाउडस्पीकर और धार्मिक नियमों का भी जिक्र किया. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक तकरीर में महिलाओं पर भी विवादित टिप्पणी की थी.
महिलाओं पर विवादित टिप्पणी
2022 में मौलाना ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने महिलाओं को पुरुषों के अधीन बताते हुए कहा था कि गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को अपने पति की यौन इच्छाओं के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने इस विषय पर विस्तार से बात की थी, जिसके बाद खूब बवाल हुआ था.
