मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच चीन ने ईरान की मदद का ऐलान किया है. चीन ने ईरान की मदद में उसे 2 लाख डॉलर देने का ऐलान किया है. चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह सहयोग जारी रहेगा.
चीन ने किया ईरान की मदद का ऐलान
मिडिल ईस्ट में जारी जंग को आज लगभग 14 दिन पूरे हो गए हैं. इतने दिन होने के बाद भी हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. इस जंग का असर अब वैश्विक स्तर पर भी साफ नजर आने लगा है. अब इसी बीच चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है. चीन के ईरान की मदद करने का ऐलान किया है. चीन ने ईरान की मदद करते हुए उसे 2 लाख डॉलर देने का ऐलान किया है.
लगातार जारी रहेगा सहयोग- चीन
जानकारी के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह पैसे चीन रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान रेड क्रिसेट को दिए जाएंगे. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मानवता की भावना के तहत ईरान के लिए जरूरी सहयोग लगातार जारी रहेगा. चीन ने कहा यह सहयोग जारी रहेगा, जिससे वहां के लोगों को कठिन हालातों से बाहर आने में मदद मिल सके.
जंग के कारण पड़ा तेल और गैस पर असर
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल और गैस की सप्लाई पर भी काफी असर पड़ा है. इस रास्ते पर ईरान की कड़ी निगरानी और अमेरिका-इजरायल के हमलों ने जहाजों की आवाजाही को प्रभावित किया है. इन्हीं हालातों के बाद अमेरिका ने रूस से तेल को खरीदने के लिए 30 दिनों के लिए प्रतिबंधों से छूट दी है. जिसके बाद शुक्रवार सुबह एशिया में तेल की कीमतों में कुछ गिरावट भी देखी गई है.
ईरान के लोगों के लिए है यह मदद
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच में चीन ने ईरान की मदद करने का ऐलान किया है. चीन ने ईरान को 2 लाख डॉलर देने का ऐलान किया है. चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह राशि मानवता के तहत दी जा रही है. चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि ईरान का सहयोग लगातार जारी रहेगा. चीन ने कहा है कि ईरान के लोगों को हालातों के बाहर निकलने के लिए यह मदद की जा रही है.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका! इराक में क्रैश हुआ KC-135 विमान, 4 क्रू मेंबर्स की मौत 2 लापता
