पानीपत जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर 11 साल की बच्ची संग 17 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. शर्मनाक मामला तो तब हुआ जब नाबालिग आरोपी ने बच्ची को करीब 2 घंटे तक घर में बंधक बनाकर रखा.
कॉपी लेने गई थी बच्ची
जानकारी के अनुसार 6 मार्च के दिन बच्ची आरोपी पड़ोसी के घर में स्कूल की कॉपी लेने के लिए गई थी. वहां पहुंचते ही आरोपी ने बच्ची को जबरन घर में बंधक बना लिया. उसने बच्ची का मुंह बंद कर दिया. करीब 2 घंटे आरोपी ने बच्ची को घर में रखा और उसके साथ में दुष्कर्म को अंजाम दिया. बच्ची की आवाज बाहर न आ पाए तो उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया. 2 घंटे बाद आरोपी ने कहा कि अगर यह बात उसने किसी को भी बताई तो उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा.
मां ने समझा बच्ची का दर्द
इसी कारण से बच्ची ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया. बच्ची ने करीब 15 से लेकर 20 दिन तक घर से यह बात छिपाई. इस दौरान वह अपनी मां को उस घर जाने के लिए मना करती, जिसके बाद मां समझ गई कि बच्ची के संग में कुछ हुआ है. उन्होंने बच्ची से बड़े प्यार से पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची पूरी तरह टूट गई और अपनी मां को सभी बातें बता डाली. हद तो तब हो गई जब बच्ची का परिवार आरोपी लड़के के घर गया और लड़के के माता पिता ने बच्ची के मां बाप के संग मारपीट की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
परिवार की बदतमीजी के बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. मॉउन टाउन थाना की पुलिस ने तुंरत आरोपी के खिलाफ में धारा 3 (5) BNS (सामान्य इरादा), 64(2)M BNS (रेप से संबंधित), धारा 351 (3) BNS (जान से मारने की धमकी) और धारा 4 POCSO एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत में मामला दर्ज किया. साथ ही आरोपी लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ा ऑपरेशन! 2 दिनों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार; सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
