आज के समय में हर व्यक्ति के पास फोन होता है. छोटा हो या बड़ा हर व्यक्ति आपको फोन चलाते हुए दिखाई दे जाता है. कई बार लेकिन आपने किसी कारण से फोन के फटने की खबर जरूर सुनी होगी. हालांकि, आपने यह देखा होगा कि चार्जर या उसके साथ छेड़छाड़ करने पर वह फटा हो, लेकिन आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं, जिससे की आपको फोन चलाने पर भी डर लगने लग जाएगा.
बच्ची के मुंह पर फटा फोन
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो को जो भी व्यक्ति देख रहा है, उसका दिल दहल जा रहा है.
दरअसल, वायरल वीडियो में एक बच्ची सोफे पर बैठ कर फोन चलाती हुई दिखाई देती है. वह उस फोन में बेहद ही खुश होकर गेम खेलते हुए दिखाई दे रही थी. बेचारी बच्ची को बिल्कुल भी भनक नहीं है कि थोड़े ही देर में उसकी खुशी छिन जाने वाली है.
बच्ची खुश होकर फोन चला ही रही रहती है कि अचानक से ही फोन बच्ची के चेहरे पर ही फट जाता है. वह बेहद तेज आवाज के साथ फटता है. हालांकि, बच्ची तुंरत उस फोन को फेंक देती है और रोते-रोते बाहर भाग जाती है. यह वीडियो एक्स पर @55MTQ_ नाम के अकाउंट से शेयर करा गया है.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन कमेंट सेक्शन में देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, कई पैरेंटस चिंता में हैं कि कही उनके बच्चे के साथ भी कुछ न हो जाए.
अगर आप भी ऐसी स्थिति को रोकना चाहते हैं, तो अपने बच्चों को ज्यादा देर के लिए फोन न दें. चेक करते रहे कि कहीं फोन ओवरहीटिंग तो नहीं मार रहा है.
ये भी पढ़ें: देश में LPG गैस की किल्लत! घरों पर आने वाली PNG की कटेगी सप्लाई? जानें संकट से निपटने को क्या कर रही सरकार
