मुंबई से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, मुंबई से सटे बसई इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ नाम पहचान बदलकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है. चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि आरोपी ने बच्ची का भरोसा जीतने के लिए अपनी पहचान ही बदल ली थी. युवक ने अपना नाम राकेश बताया था लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी का नाम अब्दुल रहमान शाह है.
पिता ने की शिकायत
पिता ने पुलिस को शिकायत के दौरान बताया कि आरोपी ने बच्ची का दिल जीतने के लिए गलत नाम बताया था. बाद में डरा धमका कर एकांत जगह पर ले जाकर नाबालिग को जबरन चूमा. आरोपी युवक ने डर का फायदा उठाकर एक बार फिर बच्ची को अकेले में बुलाया. उसने इस बार तुंगारेश्वर में उनकी बेटी को बुलाया था. इस बार उसने यौन शोषण करने की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर ही मौजूद कुछ स्वयंसेवकों ने आरोपी को दुष्कर्म करने की कोशिश करते हुए देख लिया था. उन्होंने तुरंत आरोपी को रोक कर उससे पूछताछ शुरू कर दी थी.
पहले तो युवक ने अपना नाम राकेश यादव बताया, लेकिन काफी देर तक पूछताछ करने के बाद युवक ने अपना असली नाम बताया. इसके बाद स्वयंसेवकों ने तुरंत इसकी जानकारी मासूम बच्ची को दी थी.
गिरफ्तार होने के बाद भी नाबालिग को डराया
आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद भी कुछ मुस्लिम दोस्तों ने नाबालिग पर लगातार शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर लिया है.
