Muzaffarnagar Accident: यूपी के मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में दंपति समेत उनके पुत्र की कुचलकर मौत हो गई. पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. यह हादसा केलावड़ा-फलावदा मार्ग पर स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल के पास हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है.
परिवार के तीन लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छछरपुर निवासी मोहर (58) अपनी पत्नी महेंद्री (55) और बेट सोनू (24) के साथ मोटरसाइकिल से फलावदा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और उसी समय ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए.घटना की सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमार और उनके पुत्र सोनू को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल महेंद्री को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई.
परिवार में कोहराम
इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना खतौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: राजभर का बड़ा दावा-‘बंगाल में बनेगी BJP सरकार, ममता रोएंगी EVM का रोना; अखिलेश के ‘चक्रव्यूह’ पर भी बोला हमला
