पत्तागोभी में कीड़ा है यह बात किसी न किसी से आपने सुनी होगी. जब भी किसी व्यक्ति के दिमाग में कीड़ा निकलता है तो लोग यही बोलते हैं कि पत्तागोभी खाने के कारण उसको यह दिक्कत हुई है. हाल ही में एक केस लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चित है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में अमरोहा में रहने वाली लड़की के सिर में करीब 24-25 गांठे मिली है. डॉक्टरों ने आशंका जताई हैं कि यह गांठे पत्तागोभी खाने के कारण हुई है. हालांकि, लोगों को लगता है कि पत्तागोभी में एक कीड़ा है जो उसी में रहता है. आइए जानते हैं कि आखिर यह बात सच है या झूठ.
जानें डॉक्टरों की सलाह
एम्स के डॉक्टरों का कहना हैं कि पत्तागोभी में कीड़ें मिलने वाली बात बिल्कुल भी सच नहीं हैं. कीड़े हर उस सब्जी में मिलते हैं जो जमीन के अंदर उगते हैं. दरअसल, इन सब्जियों पर कीड़े होने की वजह जानवरों की आंतों में बनने वाले कीड़े होते हैं. जब भी कोई जानवर जो संक्रमित है और वह सब्जी पर मल-मूत्र करता है. तो उससे वह कीड़े सब्जी में चले जाते हैं. जब भी कोई व्यक्ति ऐसी सब्जी का सेवन करता है तो वह कीडे़ उसके दिमाग से होकर शरीर में चले जाते हैं.
क्या हैं इनके लक्षण?
सब्जियों में पाए जाने वाले इस कीड़े को टी सोलियम कहते हैं. यह एक तरीके का पैरेसाइट होता है. हालांकि, इन्हे परजीवी भी बोला जाता है. इसलिए जब भी कोई व्यक्ति इन्हें खाता है तो यह हमारे आंतों में अंडे देकर शरीर के सेल्स में चले जाते हैं. बात की जाए इनके लक्षणों की तो यह जल्द दिखाई नहीं देते हैं. इनके लक्षण आपको तब नजर आएंगे जब यह आपके शरीर में बड़ी मात्रा में होते हैं. धीरे-धीरे ये शरीर में फैलते-फैलते दिमाग में जाकर अंडे दे देते हैं, जिससे आपको ब्रेन में गांठ बनने जैसी समस्या होती है.
कैसे बचें इन कीड़ों से
कैसे बचें इन कीड़ों से
- जब भी आप हरी सब्जियों को लेकर आए तो उन्हें अच्छे से धोकर ही उनकी सब्जी बनाए. कोशिश करें की ऐसी सब्जियों को सलाद के रूप में सेवन न करें.
- गंदी जगहों से सब्जी लेने से बचें. आसपास में मौजूद गंदगी से भी कीड़े सब्जियों तक जा सकते हैं.
- कोशिश करें कि सब्जी की पहली परत को आप हटा लें, जिससे आपको ऐसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.
- कीड़ों के पेट में रहने पर आप इनको आसानी से हटा सकते हैं. आप डॉक्टर की सलाह लेकर उनसे पेट में कीड़े मारने वाली दवा लें सकते हैं. ब्रेन में फैलने पर इसका इलाज मुश्किल हैं.
ये भी पढ़ें: घने कोहरे की वजह से रेलवे ने किया कई ट्रेनों को रद्द, जानें इनमें से कोई आपकी ट्रेन तो नहीं
