महाराष्ट्र के नागपुर में एक ढोंगी ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है.
ढोंगी ने किया महिला के साथ शोषण
महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर एक ढोंगी बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि महिला अपने लापता पति की तलाश करने के लिए भटक रही थी, महिला की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर ढोंगी ने तंत्र-मंत्र का सहारा देने के नाम पर महिला के साथ शारीरिक शोषण किया.
महिला का पति हो गया था लापता
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना सक्करदरा थाना क्षेत्र की है. पीड़ित महिला घरों में काम करके अपनी जिंदगी को चला रही थी. बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर 2025 को महिला का पति अचानक से लापता हो गया था. जिसके बाद महिला लगातार अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही थी. इसी दौरान महिला को एक तांत्रिक मिला. जिसके बाद तांत्रिक ने महिला से मदद करने की बात कही.
पति को ढूंढने का दिलाया भरोसा
ढोंगी ने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर महिला की उम्मीदों को फिर से जगा दिया. ढोंगी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके पति को ढूंढ देगा. जिसके बाद महिला ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया. जिसके बाद उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद जब महिला को इस बात का एहसास हुआ, तो वह काफी परेशान हो गई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला ने शोषण का एहसास होने के बाद पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ताहीर राशिद बेग को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी ताहीर राशिद बेग के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. ढोंगी ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ शोषण किया है.
यह भी पढ़ें- ठाणे में मर गई इंसानियत! कंस्ट्रक्शन साइट पर 7 साल की मासूम से दुष्कर्म; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
