महाराष्ट्र के ठाणे में 7 साल की बच्ची के साथ एक कंस्ट्रक्शन साइट पर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर के रूप में की गई है.
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
महाराष्ट्र के ठाणे इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मामले में आरोपी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाला मजदूर है.
कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था आरोपी
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पूरी घटना सोमवार शाम को नौपाड़ा इलाके में मौजूद एक निर्माण हो रहे स्थल पर हुई है. आरोपी की पहचान 45 साल के एक मजदूर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी उसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था. पीड़ित बच्ची के मां-बाप भी उसी साइट पर काम करते थे. जिसके कारण पीड़िता का परिवार और आरोपी एक दूसरे को जानते थे.
परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम बच्ची को किसी बहाने से किनारे पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद बच्ची ने अपने मां-बाप को पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद बच्ची की आपबीती सुनते ही परिजनों ने तुरंत ही पुलिस से पास पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.
आरोपी के ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आरोपी के ऊपर BNS की धारा 64(1), 65(2) और POCSO एक्ट में मामले को दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है.
यह भी पढ़ें- प्रेमिका की ‘ना’ बनी मौत की वजह! वीडियो कॉल पर युवक ने किया सुसाइड; 5 साल की मोहब्बत का दर्दनाक अंत
