दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर में ठंडी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. जिसके बाद मौसम बेहद सुहावना हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज
देश भर में इन दिनों मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है. राजधानी दिल्ली और NCR सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और आंधी तूफान दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस तरह का बदलाव आ रहा है. दिल्ली-NCR में मौसम बेहद सुहावना हो गया है. मंगलवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है.
लोगों को गर्मी से राहत
आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में मंगलवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. दोपहर से समय में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिली है. गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में भी इसी तरह का मौसम है. तेज और ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी और गरम मौसम से काफी राहत दिलाई है. मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं इस बात का भी डर बना हुआ है कि सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित हो सकता है.
दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) के द्वारा दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की काफी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान 18 से 20 डिग्री तक न्यूनतम रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है.
एयर क्वालिटी में आया सुधार
बारिश और सुहावने मौसम के कारण दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी में भी काफी सुधार आया है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में मंगलवार को सुबह के समय से ही तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया था, लेकिन दोपहर में हुई हल्की बारिश के कारण मौसम का एक अलग मिजाज दिखाई दिया है.
यह भी पढ़ें- तंत्र-मंत्र की जानकारी का दिलाया भरोसा! ढोंगी बाबा ने महिला से किया दुष्कर्म; पति को ढूंढ रही थी बेचारी
