बिहार के नालंदा में एक मंदिर में भगदड़ मच गई है. इसके कारण दो व्यक्ति की मौत भी हो गई है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है. संभावना जताई जा रही है कि मृत्यु होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
10 से 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर
जानकारी के अनुसार दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा शीतला मंदिर में हर मंगलवार के दिन पर भारी-भरकम भीड़ देखने को मिलती है. हालांकि, 31 मार्च के दिन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त दिखाई दी. इसी कारण से जब श्रदालुओं की भीड़ ज्यादा हुई, तो एकदम से वहां पर भगदड़ मच गई. इसके कारण कई लोग घायल हो गए. अभी तक 10 से 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है. वहीं, 2 लोगों की मौत हो गई है.
एसडीएम मंदिर पहुंचे
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल की टीम भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा हैं कि खुद एसडीएम मंदिर पहुंचे हैं. श्रदालुओं के इलाज के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची. हालांकि, अभी तक भगदड़ के सही कारणों को पता नहीं लग पाया है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भेजा गया है. राहत बचाव कार्य को भी शुरू कर दिया गया है .
ये भी पढ़ें: 2007 में रिश्वत, 2026 में सजा! CBI अदालत ने रिटायर्ड अधिकारी को 19 साल पुराने मामले में भेजा जेल
