सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियों ट्रेंडिग होता रहता है. ऐसे में एक और वीडियों लोगों के बीच काफी फेमस हो रहा है. दरअसल, फेमस वीडियो युवराज दुआ नाम के फेमस इनफ्लुएंसर का है. हालांकि, सबसे मजेदार बात तो यह रही कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट से खुद युवराज की बातों को जवाब दिया गया है.
दरअसल, दिल्ली के फेमस इनफ्लुएंसर ने हाल ही में एक रील डाली थी, जिसमें युवराज में अपने पापा को मोदी पगलू कहा था. रील में वह कहते दिखाई दिए कि मोदी जी जो कहते हैं, उनकी सारी बातों को युवराज के पिता जी आसानी से मान जाते हैं. मोदी जी जब भी टीवी पर कुछ बोलते हैं, वह उसे बहुत गौर से सुनते हैं. इसी में उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि प्लीज मोदी जी इस बार मन की बात में यह भी कह दें कि ज्यादा शुगर खाना उनकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है. क्योंकि वे लोग पापा से बोल रहे हैं, तो जलेबी खाना बंद नहीं कर रहे हैं. क्या पता उनके बोलने से ही मान जाए.
इसके बाद सबसे मजाकिया बात यह रही की मोदी जी ने खुद युवराज की रील को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर युवराज के पिता संग अन्य लोगों से शुगर छोड़ने की बात की. इसके अलावा उन्होंने शुगर से होने वाली बीमारी को लेकर भी लोगों को सचेत किया. इसके बाद पूरे इंस्टाग्राम पर इसी की चर्चा हो रही है.
लोग भर-भर कर इस पर रिएक्शन देते आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के ऐसे रिएक्शन से युवराज खुद हैरान होते दिखाई दिए है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में 5 दिन की बच्ची को बेचने की कोशिश: किया 3 लाख में सौदा
