हाल ही में एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. दरअसल, एक रिपोर्ट से सामने आया है कि कई वजह घटाने वाले सप्लीमेंटस में एक ऐसा प्रोडक्ट मौजूद है, जो धीरे-धीरे शरीर में गंभीर बीमारियों को पैदा करता है. बता दें कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने चेतवानी जारी कर इसकी जानकारी दी है.
अधिकारियों का कहना हैं कि कुल 29 सप्लीमेंट्स ऐसे में जिसमें जहरीला तत्व पाया गया है. अगर इनका सेवन काफी लंबे समय तक किया गया तो लोगों को जान से भी हाथ खोना बैठ पड़ सकता है.
क्यों हैं यह यह खतरनाक
दरअसल, यह सप्लीमेंट ऐसे पौधे से बनाया जाता है, जो मेक्सिको और सेंट्रल अमेरिका में मौजूद होता है और स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है. इसको खाने के बाद लोगों को डाइजेशन, दिमाग, पेट दर्द, कार्डियक अरेस्ट और अन्य गंभीर बीमारी हो सकती है. आपको यह सप्लीमेंट एट्सी, ईबे और अमेजन में आसानी से मिल जाएंगे. इन्हें ब्राजील सीड या तेजोकोटे रूट कहकर मार्केट में बेचा जा रहा है.
कंपनियों ने रिकॉल का लिया फैसला
बता दें कि कई कंपनियों ने रिकॉल करने का फैसला लिया है. तो वहीं, कुछ ने इनकार करा है. इसलिए अगर आप भी इनका प्रयोग कर रहे हैं, तो इन्हें नष्ट कर दें. अस पदार्थ में येलो ओलियंडर का प्रयोग किया जाता है. यह काफी तेजी से वजह घटाने वाला काफी जहरीला पदार्थ है. इसमें इंसान का पेट खराब और उल्टी दस्त हो जाते हैं, जिसके कारण भूख खत्म हो जाती है. येलो ओलियंडर के बीज नेचुरल प्रोडक्ट्स कैंडलनट जैसे देखने में लगते हैं. इन्हीं कारणों की वजह से लोगों को समझ नहीं आ पाता है.
ये भी पढ़ें: ‘मोदी पगलू’ वाले वीडियो पर PM मोदी का जवाब, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
