बांकीपुर सीट से उपचुनाव में बीजेपी ने नए उम्मीदवार के रूप में नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है. इस रिपोर्ट में पढ़ें कि नीरज कुमार सिन्हा कौन हैं और उनका राजनीतिक इतिहास क्या रहा है और कैसे वे इस सीट की दावेदारी तक पहुंचे हैं…

बांकीपुर सीट से बीजेपी का नया उम्मीदवार घोषित
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से अपना नाम वापस ले रहे हैं.
प्रशांत किशोर भी मैदान में
अभिषेक के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी ने नीरज सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि बांकीपुर सीट से ही जनसुराज के टिकट पर प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में उतरे हैं. अब लोगों के अंदर उत्सुकता है कि बीजेपी ने जिस व्यक्ति को इस महत्वपूर्ण सीट से उम्मीदवार बनाया है, आखिर वह है कौन और उसका इतिहास क्या है?
कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?
नीरज कुमार सिन्हा का जन्म 1 जुलाई 1994 को पटना में हुआ था और उन्होंने BA की पढ़ाई की है. फिलहाल उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है. उन्होंने साल 2006 में बीजेपी की सदस्यता लेकर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी. संगठन में उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजयुमो जिला अध्यक्षल जैसे पदों पर काम किया. फिलहाल में वे दूसरी बार नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं.
चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प
नीरज कुमार सिन्हा की पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत रही है. नीरज के चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी स्मृति में ही इस मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया है. अब बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया है. अब बांकीपुर सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. इस सीट से रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. ऐसे में देखना है कि 3 अगस्त को नतीजे किसके पक्ष में आते हैं.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर से अभिषेक ने वापस लिया नामांकन! बीजेपी ने नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार; पारिवारिक कारणों का दिया हवाला
