Crime news: नई दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. बता दें कि यहां पर पश्चिम विहार के पीरागढ़ी में एक ही कार के अंदर 3 लाशें मिली है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. तीनों की लाशें पुलिस को संदिग्ध अवस्था में मिली थी.
पुलिस को आया था कॉल
DCP सचिन शर्मा की दी जानकारी के अनुसार पुलिस को कॉल आई थी कि एक कार के अंदर में तीनों लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी थी. शुरू की जांच के अनुसार बताया गया कि हत्या का मामला नहीं बल्कि आत्महत्या का लग रहा है. देखने से लग रहा है कि तीनों ने कोई चीज पीकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
कोई भी चोट का निशान नहीं
हालांकि, तीनों शवों की पहचान की जा चुकी है. तीन में से एक महिला का शव है तो वहीं दो पुरुष के शव है. महिला एवं एक पुरुष की आयु करीब 40 के आसपास है. साथ ही उनके साथ मौजूद रहे दूसरे पुरुष की उम्र 70 वर्ष के आसपास में बताई जा रही है. अभी तक पुलिस को कुछ भी वहां से संदिग्ध नहीं मिला है. साथ ही तीनों के शरीर में से किसी के शरीर में किसी भी प्रकार को कोई भी चोट का निशान भी नहीं है.
ये भी पढ़ें: फरीदाबाद के सूरजकुंड में मृत पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा, झूले के मालिक के साथ अन्य आरोपी गिरफ्तार
हेल्पलाइन : जीवन अनमोल है. किसी को भी किसी भी कारण हताशा, निराशा या डिप्रेशन हो तो कोई भी गलत कदम उठाने से पहले सरकार के हेल्पलाइन नंबर +91 9630899002, +91 7389366696 पर संपर्क करें.
