Uttar Pradesh news: नोएडा में 9 फरवरी दिन सोमवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिल रहा है. दरअसल, यहां पर सेक्टर 62 में एक तेज रफ्तार कार से टक्कर लग जाने के कारण एक लड़के की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार युवक डिलीवरी ब्वॉय है. वह ब्लिकिंट में काम करता था. टक्कर के बाद युवक की हालत काफी ज्यादा नाजुक थी. घटना की खबर फैलते ही आसपास के सभी लोग वहां पर इकट्ठा हो गए.
मौके पर पहुंच पुलिस युवक को ले गई अस्पताल
घटना यूपी के नोएडा सेक्टर 62 के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र का है. युवक स्कूटी को चला रहा था. तेज रफ्तार में होने के कारण कार और स्कूटी में ज्यादा तेज टक्कर हो गई. युवक के गर्दन में गंभीर चोट लग गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत युवक को अस्पताल ले गई, जिसके बाद उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया.
कार चालक के खिलाफ एक्शन
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार और उसके मालिक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने परिवार वालों को खबर दे दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक गाजियाबाद खोड़ा के गुलाम कर का निवासी था.
आए दिन सड़क पर एक्सीडेंट से संबंधित मामलों में तेजी देखनी को मिल रही है. हालांकि, कई लोग इसके बाद भी सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करते हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप भी इनसे बचना चाहते हैं तो हमेशा हेल्मेट को पहने रहें. जल्दी जाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में न डालें. साथ ही सलाह दी जाती है कि घर सही सलामत से पहुंचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखें.
