Shamli Encounter: शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो बदमाशों की कांधला थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं.
मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य महताब
पुलिस के अनुसार मारा गया बदमाश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज थे. बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2017 से सहारनपुर में रह रहा था. मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.
महिला सिपाही से की थी लूट
पुलिस ने बताया कि महताब ने एक मार्च को पानीपत में तैनात महिला कांस्टेबल से सोने के कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था. । इसके अलावा उसने आदर्श मंडी क्षेत्र में किसानों से लूट की घटना को भी अंजाम दिया था.
ये भी पढ़ें: कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG पर लगीं सभी पाबंदियां आज से खत्म, जानिए घरेलू रसोई गैस पर क्या होगा असर!
