UP Weather Update: इस समय प्रदेश के लोग गर्मी का सामना कर रहे हैं. प्रदेश के गई हिस्सों में भीषण गर्मी और जानलेवा लू है, तो कई इलाकों में जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के भीतर मॉनसून यूपी के कई हिस्सों तक पहुंच जाएगा, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
39 जिलों में बरसेगा मौसम का कहर
आईएमडी के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज समेत 39 जिलों में आज आग का कहर बरसेगा. हालांकि, कई जिलों में मौसम के बदेल तेवर दिख सकते हैं. कुछ जगहों पर बारिश और आंधी-तूफान जैसे हालात बन सकते हैं. अगले तीन दिन में मानसून यूपी के कुछ इलाकों मेंआगे बढ़ने के आसार हैं. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने 26 जून को भी राज्य के कई जिलों में छिटपुट बारिश और पूर्वी यूपी में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है.
यहां बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जून को प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी या बारिश हो सकती है. जिन जिलों में बारिश होगी वो हैं, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद,इटावा, मैनपुरी, औरैया, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर,मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर,गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कौशांबी, चित्रकूट, और प्रयागराज के आसपास के इलाके शामिल हैं.
यहां हीटवेव का अलर्ट
बारिश के बाद बात करें हीटवेव यानी लू की तो ये जिले हैं, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर,लखनऊ, उन्नाव, गोंडा, सुल्तानपुर, बहराइच,कौशांबी, मिर्जापुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेलीआजमगढ़, , प्रयागराज समेत 39 जिलों में आज अच्छी गर्मी रहेगी.
कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 27 और 28 जून को पश्चिमी यूपी में तो कहीं-कहीं बारिश जारी रहेगी. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह की उम्मीद है. वहीं बात करें पूर्वी यूपी की तो लू का असर 28 जून तक अलग-अलग इलाकों में बना रहेगा.
कब आएगा मानसून?
उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से मानसूनी बारिश की शुरुआत के संकेत हैं. जबकि 28 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, यूपी में मानसून की सुस्त चाल के बीच मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिल रहा है. 27 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपिश और लू का असर रहेगा. इस दौरान प्रदेश के पूर्वी, तराई व कुछ अन्य इलाकों में तेज हवाएं चलने और मामूली बारिश होने की भी संभावना है.
ये भी पढ़ें: शामली में मुकीम काला गैंग का कुख्यात बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर; एक दरोगा घायल
