NTA ने CUET PG 2026 के उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर दी है. दरअसल, PG के उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो को खोला गया है. इससे वह उम्मीदवार जो पंजीकरण पहले ही कर चुके हैं. वह अपने फॉर्म में दर्ज जानकारियों में सुधार कर सकते हैं. हालांकि, बता दें कि उनके द्वारा यह सुविधा केवल सीमित समय के लिए दी गई है. यह उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है, जिसने अपने फार्म में कुछ गलतियां कर दी हो.
क्या है लास्ट डेट
NTA ने लोगों को साफ निर्देश दिया है कि इस सुविधा को केवल कुछ ही समय के लिए खोला गया है. 30 जनवरी 2026 तक जिस तरीके का बदलाव करना है. वह कर लें. बाद में किसी भी तरीके की सुविधा लोगों को नहीं मिलेगी. एनटीए ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर लें.
कैसे करें ठीक
आपको पहले वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाना है. पेज पर Sign In अथवा Application Form Correction पर क्लिक करना है. यूजर आईडी और उसका पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है. जानकारी के अनुसार विंडो को केवल एक बार के लिए खोला जा रहा है. जो भी सुधार करना हो. उसे सोच समझकर ही करें. हालांकि, कई बार बदलाव करने के बाद आवेदन शुल्क में बदलाव देखने को मिल सकता है. उसे आपको क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग या किसी भी ऑनलाइन माध्यम से करना है.
किन चीजों में हो सकता है बदलाव
मोबाइल नंबर में बदलाव संभव.
ई-मेल आईडी में भी गलत होने पर ठीक करने का अधिकार.
पता अगर गलत हैं तो ठीक कर लें.
फोटो में किसी तरह की गलती हो तब भी हो सकता है.
हस्ताक्षर अगर गलत किया है. तो उसे भी सुधार करने का मौका है.
किन चीजों में नहीं हो सकता सुधार
छात्र का नाम चेंज नहीं हो सकता.
छात्र के माता-पिता के नाम में भी सुधार करने का ऑप्शन नहीं.
जन्म तिथि एवं लिंग में भी आप सुधार नहीं कर सकते हैंं.
श्रेणी
परीक्षा पेपर कोड पर आपको बदलाव करने का सेक्शन नहीं है.
परीक्षा शहर
पहचान से संबंधित जानकारियों में भी बदलाव का ऑप्शन नहीं है. उन्हीं चीजों पर आप केवल बदलाव कर सकते हैं, जिसमें गलती होने की संभावना होती हो.
ये भी पढ़ें: CBSE 10th Admit Card: जानें कब होगा एडमिट कार्ड जारी, घर बैठे करें डाउनलोड
