राजधानी में बढ़ रहे गैंगस्टर नेटवर्क और अपराधों को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ को चलाया. दिल्ली पुलिस का यह ऑपरेशन लगभग 48 घंटे तक लगातार चलता रहा. इस खास ऑपरेशन में स्पेशल सेल, वेस्ट और नॉर्थ रेंज की टीमें भी शामिल थीं.
दिल्ली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन गैंग बस्ट
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में क्राइम को कम करने के लिए ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ को चलाया. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने शहर के कई अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी की. दिल्ली पुलिस के इस खास ऑपरेशन का उद्देश्य दिल्ली में क्राइम को कम करना और गैंग मॉड्यूल को तोड़ना था. इस ऑपरेशन को सीनियर अधिकारियों की निगरानी में पूरा किया गया है. ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां भी की गई हैं.
9 हजार पुलिसकर्मी थे तैनात
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को रात 8 बजे से रविवार को रात 8 बजे तक ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ चलाया. इस खास ऑपरेशन में लगभग 9 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे. इस ऑपरेशन के तहत क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक साथ मिलकर दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की. इस ऑपरेशन को अब तक का सबसे बड़ा कॉर्डिनेटेड ऑपरेशन माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: UP: गोरखपुर महोत्सव में हड़कंप, पवन सिंह के केक काटते ही भीड़ बेकाबू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
4,299 जगहों पर की गई छापेमारी
ऑपरेशन गैंग बस्ट के तहत दिल्ली के साथ में इससे जुड़े हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक के इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की है. पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान टोटल 4,299 जगहों पर पुलिस ने दबिश दी. इन सभी दबिशों में गैंगस्टरों के ठिकानों और उनके सहयोगियों के साथ में कुछ संदिग्धों को निशाना बनाया गया है. इस ऑपरेशन में पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगभग 6,494 लोगों को राउंडअप किया गया है. इन लोगों में से कई लोग पहले से भी गंभीर अपराधों में फरार थे. इस ऑपरेशन में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां भी की गई हैं.
854 बदमाशों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन गैंग बस्ट के तहत पुलिस ने बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की हैं. पुलिस ने कार्रवाई के दजौरान टोटल 854 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी आरोपियों के ऊपर 690 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, फिरौती और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में शामिल थे. पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के गिरफ्तार होने से अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.
यह भी पढ़ें- गलती से हाथ मत लगाना… मेरा गिरेबान पकड़ोगे? यूपी गेट पर पुलिस पर भड़के भीम आर्मी चीफ रावण
300 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान कई आपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं. पुलिस ने बदमाशों के पास से 300 से ज्यादा अवैध हथियारों को बरामद करते हुए लगभग 25 लाख रुपए भी जब्त किए हैं. पुलिस ने हथियारों और पैसों के साथ में 117 मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए हैं. इन सभी मोबाइल्स का इस्तेमाल फिरौती और अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता था.
लॉरेंस बिश्नोई से लेकर काला जठेड़ी गैंग तक के शूटर गिरफ्तार
इस ऑपरेशन में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग, गोगी, टिल्लू ताजपुरिया, काला जठेड़ी जैसे गैंग से जुड़े हुए शूटरों और बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये सभी गैंग दिल्ली और आस-पास के इलाकों में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं. पुलिस का कहना है कि इन सभी गैंग की आपसी रंजिश और गैंगवार राजधानी और NCR की कानून व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बनी हुई थी.
