अमेरिकी और इजरायल के द्वारा हमले में ईरान से सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. जिसके बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए, जिनमें अभी तक 35 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है.
खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. जिसके बाद दुनिया के कई देशों में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी कई शहरों में काफी हंगामा हुआ है. पाकिस्तान के कराची में शिया संगठनों ने अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास में तोड़फोड़ की और आगजनी की. जिसके बाद स्कार्दु और लाहौर में भी प्रदर्शन हुए.
झड़प के दौरान 35 लोगों की मौत
पाकिस्तान के स्कार्दु और लाहौर में खामेनेई की मौत को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान झड़प हुई और इस झड़प में कुल 35 लोगों की मौत हो गई. आपको बता दें कि कराची में US मिलिट्री ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर फायरिंग कर दी. जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी सुल्तानाबाद से माई कोलाची में होते हुए कॉन्सुलेट की तरफ बढ़ रहे थे. भीड़ को काबू में करने के लिए पाकिस्तान की पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे.
कराची और लाहौर में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया. इस हिंसा के दौरान मरने वाले पाकिस्तानियों की संख्या लगभग 16 हो गई है. पाकिस्तान में कराची के अलावा स्कार्दु और लाहौर में भी खामेनेई की मौत के विरोध में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन हुए. आपको बता दें कि स्कार्दू में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अमेरिकी कार्यालय में आग लगा दी, इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई.
अमेरिकी कार्यालय में लगाई आग
अमेरिकी कार्यालय में आग लगाने के साथ इस्लामाबाद में भी 6 लोगों की मौत हुई है और इसी के साथ गिलगिट में भी 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इस पूरी हिंसा के बाद में कराची के प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को बढ़ा दिया है. पुलिस ने एमटी खान रोड और माई कोलाची रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया है. कराची की ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें- बंद हुआ एयरस्पेस, पाकिस्तान में जाकर फंस गए 8 भारतीय यात्री, कुवैत जा रही थी फ्लाइट
