मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते हालात खराब हो रहे हैं. जिसके चलते एयर अरेबिया की एक फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया है. इस फ्लाइट में 8 भारतीय लोगों के फंसे होने की खबर आई है.
पाकिस्तान में फंस गए 8 भारतीय
मिडिल ईस्ट में लगातार हो रहे युद्ध के चलते एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है. जिसके बाद एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में 8 भारतीय यात्री फंस गए हैं. फ्लाइट में फंसे इन भारतीयों में 3 लोग केरल के शामिल हैं. इस जानकारी को गैर निवासी केरलवासियों के मामलों के देखने वाली राज्य सरकार की एजेंसी नोर्का रूट्स ने दी है.
कई देशों ने बंद किया एयरस्पेस
अधिकारियों के मुताबिक इस फ्लाइट में पालक्काड़ के कृष्णदास और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि मेनन के साथ 3 साल की बेटी स्मृति मेनन सवार थी. जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था. बताया जा रहा है कि और भी भारतीय इसी एयर अरेबिया फ्लाइट में सवार थे. मिडिल ईस्ट में हालातों को देखते हुए कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.
फ्लाइट को किया गया डायवर्ट
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. हालातों को देखते हुए कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर लिया है. जिसके चलते यात्राओं की उड़ानें काफी प्रभावित हुई हैं. इसी कारण फ्लाइट को कराची के लिए डायवर्ट किया गया है. कराची में फंसने वाले भारतीय लोगों के संपर्क में विदेश मंत्रालय लगातार है. विदेश मंत्रालय भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है.
यात्रियों को वापस लाने पर हो रहा विचार
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की हवाई यातायात सेवा नहीं है. दोनों देश एक दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं करने देते हैं. जिसके चलते अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को कराची से भारत में वापस लाने के लिए कोलंबो के रास्ते पर विचार किया जा रहा है. भारत सरकार मिडिल ईस्ट में फंसे हुए भारतीयों के साथ भी लगातार संपर्क में है.
यह भी पढ़ें- ईरान से उठ रही चीखें! अमेरिका-इजरायल का गर्ल्स स्कूल पर हमला, 165 तक पहुंचा छात्राओं की मौत का आंकड़ा
