हाल ही में देश की सुरक्षा से संबंधित जानकारी लेने के लिए पाकिस्तान भारत के नाबालिगों को अपने जाल में फंसा रहा है. वह उन्हें फंसाने के लिए डिजिटल हनीट्रेप तकनीक का प्रयोग कर रहा है. नाबालिग को देश के प्रति भड़ाकर वह उनसे भारत की खुफिया जानकारी निकलवा रहा है. हालांकि, नाबालिग के साथ बड़ो को भी फंसाने के लिए वह इन तकनीको का उपयोग करता है.
पंजाब के पठानकोट में नाबालिग को बनाया निशाना
इसी से संबंधित दो केस सामने आए है, जहां उन्हें ऐसी बातें बोली जाती है कि वह इमोशनल तरीके से कमजोर हो जाते हैं. कई बार तो लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होने का फायदा उठाकर भी इन कामों को अंजाम दिया जाता है. पहला मामला पंजाब में पठानकोट का है, जहां पुलिस ने 15 साल के लड़के को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित जानकारी पाकिस्तान की एंजेसियों तक पंहुचाने के लिए गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना हैं कि नाबालिग को सोशल मीडिया के द्वारा फंसाया गया था. बाद में उसे पाकिस्तान से जुड़े हुए अकाउंट्स से संपर्क करवाया गया. उन्होंने नाबालिग को डिजिटल हनीट्रेप में फंसाने के लिए यह भरोसा दिलाया कि उसके पिता की हत्या की है.
मानसिक तरीके से करा गया कमजोर
इसकी वजह से बच्चा मानसिक और इमोशनल तरीके से कमजोर हो गया. नाबालिग 1 साल से पाकिस्तान के गैंगस्टरों एंव आतंकियों से मिला हुआ था. नाबालिग के पिता कैसे मरे. इसकी भी जानकारी निकालने पर पता लगा कि उसके पिता की किसी ने भी हत्या नहीं की है. पुलिस जांच में जुटी हैं कि आखिर नाबालिग ने कौन-कौन सी जानकारी और किस तरीके की वीडियो और फोटो लोगों के साथ शेयर की है. जानकारी के अनुसार नाबालिग द्वारा कई संदिग्ध वीडियो और फोटो को भी शेयर किया गया है.
नाबालिग के साथ बड़े भी चपेट में
बता दें कि हरियाणा के अंबाला से भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिल रहा है, जहां पर ठेकेदार सुनील को एयरफोर्स स्टेशन पर जासूसी करने के लिए पकड़ा गया था. वह 2020 में एयरफोर्स बेस पर काम कर रहा था. तब हरियाणा के DSP को जानकारी मिली थी कि वह खुफियां तरीके से पकिस्तान को देश की सुरक्षा से संबंधित जानकारी को भेज रहा है. ठेकेदार के मोबाइल फोन को चेक करने के दौरान कई तरीके के संदिग्ध चीजें देखने को मिली थी. आरोपी जानकारी इक्ट्ठा करके उन्हें एक महिला को देता था.
ये भी पढ़ें: देश के 12 युवाओं को ही मिलेगा ये सुनहरा अवसर, आज ही भरें सरकारी फेलोशिप नहीं तो हाथ से चला जाएगा मौका
