2018 में शुरू की गई ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक बार फिर लौट रहा है. इस कार्यक्रम में PM मोदी छात्रों का आत्मविश्वास, सही तैयारी और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए बातचीत करते हैं. यह कार्यक्रम शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के बीच बढ़ते समय के साथ लोकप्रिय हो गया था. हर बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम छात्रों के तनाव को कम करने लिए आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन में देश-विदेश से लेकर सभी शिक्षक और छात्र को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे संवाद करने का मौका मिलता है.
परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम कब होगा
2026 में इस कार्यक्रम का आयोजन जनवरी में होगा. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 2026 में इस कार्यक्रम का पहला आयोजन जनवरी में होगा. जनवरी में यह किस तारीख को किया जाएगा. इसके बारे में अभी तक किसी को भी कोई जानकारी नहीं मिली है. प्रसारण की बात की जाएं तो इस कार्यक्रम को लोग डिजिटल माध्यम, टीवी या अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म में देख सकते हैं.
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को MyGov की तरफ से पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. साथ ही भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीधे संवाद का मौका भी दिया जा सकेगा.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज
बता दें कि 2025 परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विश्व भर से 153 देश से शिक्षक, 245 देश से छात्र और 149 देश से पैरेंटस शामिल हुए थे. इसमें करीब 5 करोड़ लोगों ने भाग लिया था. यह कार्यक्रम लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता के कारण फेमस है. हालांकि, इस साल भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन में अपना नाम भर चुके हैं. डेटा के अनुसार 4 करोड़ के करीब लोगों ने इस कार्यक्रम में के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया है.
परीक्षा पे चर्चा 2025
10 फरवरी 2025 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम नई दिल्ली में सुंदर नर्सरी में आयोजित की गई थी. इसमें अनुशासन, शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, वित्त और कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सकारात्मक सोच देना है. परीक्षा में ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न कर पड़ सके.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़ा डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज! नदी के तट से लेकर रिसॉर्ट्स तक हर किसी की पसंद देवभूमि
