प्रतीक यादव की मौत के बाद उनके जिम पार्टनर ने बताया कि वे घर में विवाद के बाद टेंशन में थे. उन्होंने बताया कि वे इसको लेकर थोड़ा डिप्रेशन में भी थे.

कुछ समय से बीमार थे प्रतीक
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की बुधवार सुबह लखनऊ में मौत हो गई. प्रतीक की बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत हुई है. इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बन गया है. आपको बता दें कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार थे. जिसके बाद उनकी निधन हो गया है.
डिप्रेशन में थे प्रतीक यादव
इस घटना के बाद प्रतीक की जिम में साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि प्रतीक अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे और वह लोगों के साथ भी अच्छे से मिलते थे. प्रतीक की मौत के बाद उनके घर पहुंचे जिम पार्टनर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वे काफी फिट रहते थे, हालांकि हर घर की तरह जब उनके घर में भी विवाद हुआ, तो वे टेंशन में आ गए थे. जिम पार्टनर ने बताया कि इसको लेकर वे थोड़ा डिप्रेशन में भी थे.
13 साल से जानते थे- जिम पार्टनर
प्रतीक के जिम पार्टनर ने बताया कि जब भी हम लोग मिलते थे, तो अच्छे से मिलते थे. हालांकि जब वे बीमार हुए तो उनकी जिम आना छूट गया था, लेकिन जब वे सही हुए तो जिम आना शुरू कर दिया. संबंधों को याद करते हुए व्यक्ति ने बताया कि हमारी बहुत पुरानी दोस्ती थी. उन्होंने बताया कि हम लगभग 13 साल से एक दूसरे को जानते थे. इस दौरान व्यक्ति ने यह साफ किया कि बीमारी को लेकर कभी कोई बात नहीं हुई थी.
सीएम योगी ने जताया शोक
आपको बता दें कि प्रतीक यादव के निधन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज लोगों ने शोक जताया है. सीएम योगी ने शोक जताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.”
यह भी पढें- गुरुग्राम में भर्ती हुईं सोनिया गांधी! मोदांता अस्पताल में होनी है सर्जरी; पहले भी बिगड़ी थी तबीयत
