प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नीमसराय कॉलोनी में 8 साल के मासूम सयान की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. इस मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं और उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई. पुलिस ने आरोपी अवैदुल हक और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में प्रेमी ने बताया है कि उसने घटना वाले दिन मासूम अयान की पहले बेरहमी से पिटाई की.
क्या है पूरा मामला
दो मई की शाम मुंडेरा एडीए कॉलोनी स्थित घर में बच्चा मृत मिला था. बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान थे. पूछताछ में मां ने बेटे के छत से गिरने की बात कही, लेकिन बच्चे के छोटे भाइयों के बयान ने नया मोड़ ला दिया था. उन्होंने बताया था कि उनके भाई को मामू ने मारा. यह वह उबैद नाम का युवक है जिसके साथ तीनों बच्चों को लेकर उनकी मां रहती थी. छोटे भाइयों के बयान के बाद ही पुलिस ने बच्चे की मां और कथित मामू को हिरासत में ले लिया था.
अवैध संबंध में बाधक था बच्चा
मृतक बच्चे की मां का आरोपी अवैदुल हक से प्रेम संबंध था. मृतक बच्चे ने आरोपी अवैदुल हक को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. अवैध संबंध को कहीं बच्चा बता न दे इसलिए अवैदुल हक ने उसकी हत्या कर दी. बेटे की हत्या की साजिश में प्रेमी के साथ मां सीमा भी शामिल थी. पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पति सऊदी अरब में रहता
कौशांबी की रहने वाली सीमा की शादी मेरठ के रहने वाले मुशर्रफ से हुई थी. मुशर्रफ सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है. विवाह के बाद सीमा के तीन बच्चे हुए. इधर कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और मामला तलाक तक पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर की सड़क पर ‘हैवानियत’! चलती बाइक पर महिला को बरसाए मुक्के; रूह कंपा देगा यह वायरल वीडियो
