पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मामले को सॉफ्ट रखने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि चन्नी के घर पर बैठक में लोग आए यह अच्छी बात है. किसी के किसी से मिलने में कोई बुराई नहीं है.

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर राजा वडिंग
पंजाब कांग्रेस के अंदर इन दिनों कलह की खबरें सामने आ रही हैं. पार्टी में अंदरूनी कलह और पूर्व मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी की नाराजगी को लेकर अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने इस पूरे मामले को सॉफ्ट रखने की कोशिश की है. राजा वडिंग ने कहा कि चन्नी के घर पर होने वाली बैठक में जो लोग इकट्ठा हुए तो यह अच्छी बात है कि वे मिलने गए थे.
किसी से मिलने में कोई बुराई नहीं- राजा
राजा वडिंग ने कहा कि चन्नी हमारे सीनियर नेता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं. उन्होंने कहा कि किसी के किसी से मिलने में कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने मेरे खिलाफ बोला है और हद को पार किया है, उनके खिलाफ एक्शन जरूर होगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले से ही पार्टी में नहीं हैं, उनके बारे में क्या बात करना. उन्होंने कहा कि पंजाब में जो हालात हैं, उनसे कांग्रेस की सरकार बनने वाली है.
‘बीजेपी में नहीं जाएगा कोई कांग्रेसी’
इस दौरान राजा वडिंग ने दावा किया कि बीजेपी हाथ के साथ लात भी फैला ले तब भी कोई कांग्रेसी उनकी पार्टी में नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा पूरी तरह से कांग्रेस में हैं. उन्होंने कहा कि रंधावा अमित शाह से गले मिलने या पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं गए थे. वो अपने इलाके और पंजाब की सुरक्षआ के मुद्दों की बात को लेकर अमित शाह से मिलने गए थे.
एक साथ मंच पर दिखने का दावा
राजा ने कहा कि चन्नी ने बैठक में मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोला है. जितने भी बड़े नेता वहां पहुंचे थे, उन्होंने भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोला है. उन्होंने दावा किया कि हम कुछ ही दिनों के अंदर एक गाड़ी में सवार दिखेंगे. उन्होंने कहा कि हम सब एक मंच पर दिखेंगे और आप सभी को पूरी कांग्रेस एक साथ दिखेगी. उन्होंने कहा कि चन्नी हमारे नेता हैं वो जब चाहें पार्टी की हाईकमान से मिल सकते हैं. हाईकमान से मिलने में किसी पर पाबंदी नहीं है.
यह भी पढ़ें- ‘उन पर लग रहे आरोप बेबुनियाद…’, चंपत राय के इस्तीफे पर संतों ने खोला मोर्चा; बोले- ट्रस्ट न करे स्वीकार
