पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत हो गई है. इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा. इस योजना के लाभार्थी 900 के ज्यादा अस्पतालों के अंदर अपना इलाज मुफ्त में करवा सकेंगे.
पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना
पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरू हो गई है. पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना में राज्य के र परिवार को 10 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में मिलेगा. इस योजना की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया है. इस योजना की मदद से पंजाब में हर समुदाय और वर्ग के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस योजना की मदद से पंजाब के लगभग 65 लाख परिवारों के 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा.
10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
इस योजना की शुरुआत के लिए मोहाली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की मदद से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इस योजना का फायदा लेने के लिए किसी भी तरह की आय सीमा और आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है. जिस किसी भी व्यक्ति के पास में पंजाब का आधार कार्ड या वोटर आईडी है, वह व्यक्ति इस योजना का फायदा ले सकता है.
पंजाब के लिए बड़ी सौगात- भगवंत मान
इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पहले ही स्वास्थ्य गारंटी दी थी. उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि पंजाब के हर व्यक्ति के लिए अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य योजना की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह योजना पंजाब के लिए काफी बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि इस योजना में राज्य का कोई भी परिवार नहीं छोड़ा है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में महिला के ऊपर किया तेंदुए ने हमला, गले में बंधी शॉल ने बचाई जान, घायल को कराया गया अस्पताल में भर्ती
9 हजार सार्वजनिक केंद्रों में बनेंगे कार्ड
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पंजाब के अंदर 9 हजार से ज्यादा सार्वजनिक केंद्रों में कार्ड बनाए जाएंगे. इसके लिए शिविरों को आयोजित किया जाएगा और पंजीकरण होने के बाद में लोग इस योजना के तहत इलाज के लिए पात्र हो जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए बनवाया जाने वाला कार्ड लगभग 10 से 15 दिनों में आ जाएगा.
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की खास बातें-
- 10 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
- किसी भी तरह की आय सीमा और शर्त नहीं
- 900 से ज्यादा अस्पतालों में करवा पाएंगे इलाज
- 23 से ज्यादा बीमारियों का हो जाएगा फ्री में इलाज
- भर्ती होने से लेकर घर आने तक का खर्च उठाएगी सरकार
- इलाज के दौरान दवाइयों का इंतजाम भी सरकार करेगी
