उत्तराखंड की धामी सरकार ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है. 4 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान में 8 दिनों में 65 हजार से ज्यादा लोग लाभ ले चुके हैं.

जनता के बीच पहुंच रही धामी सरकार
उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार लोगों तक पहुंच रही है और कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत लगातार जनसेवा शिविरों में पहुंच रहे हैं. सीएम धामी लगातार लोगों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सरकार के इन शिविरों का पिछले 8 दिनों में 65 हजार से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया है.
65 हजार लोग ले चुके शिविरों का लाभ
इस अभियान के तहत पूरे उत्तराखंड में जनसेवा शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों का सीधा उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं को उनके ही क्षेत्र में सुनकर तय समय के साथ ही समस्या का समाधान कर दिया जाए. सरकार का कहना है कि अभी तक इन शिविरों में 65 हजार से ज्यादा लोग लाभ उठा चुके हैं. शनिवार को देहरादून में एक जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे.
देहरादून शिविर में पहुंचे सीएम धामी
देहरादून में आयोजित शिविर में सीएम धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत ही निस्तारण के निर्देश दिए. कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. इस दौरान सहसपुर की रहने वाली एक महिला ने सीएम ने सिलाई मशीन दिलाने की मांग की, जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए. महिला को दोपहर तक सिलाई मशीन घर पहुंचा दी गई.
कई समस्याओं के समाधान के निर्देश
इस दौरान शिविर में लोगों ने सड़क, बिजली, श्मशान भूमि और कई समस्याओं को उठाया. सीएम धामी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर समस्याओं के समाधान को लेकर निर्देश दिए. सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना होता है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शर्मसार हुई इंसानियत! 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या; पुलिस ने हिरासत में लिए संदिग्ध
