raghav chadha leaves aap joins bjp: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है, जिसे उन्होंने पार्टी के मूल सिद्धांतों से भटकाव का परिणाम बताया। ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, उनकी कुंडली में ‘बुधादित्य राजयोग’ और अनुकूल मूलांक-भाग्यांक 2026 में उनके लिए बड़ी राजनीतिक सफलता के संकेत दे रहे हैं.

raghav chadha leaves aap joins bjp: Raghav Chadha ने हाल ही में बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है. उन्होंने Aam Aadmi Party से इस्तीफा देकर Bharatiya Janata Party की सदस्यता ले ली है. शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने शुरुआती आदर्शों और मूल्यों से दूर हो गई है. उनका कहना था कि पार्टी जिस सोच और ईमानदारी के साथ बनाई गई थी, अब वैसी स्थिति नहीं रही. इसके बाद उन्होंने बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने का फैसला लिया.
इस बड़े राजनीतिक बदलाव के बीच ज्योतिष के नजरिये से भी उनकी कुंडली पर चर्चा हो रही है. ज्योतिषाचार्य Arunesh Kumar Sharma ने राघव चड्ढा के मूलांक और भाग्यांक के आधार पर कई बातें बताई हैं. उनके अनुसार राघव चड्ढा का मूलांक 2 है और भाग्यांक 3 है. मूलांक 2 को चंद्रमा का अंक माना जाता है. इस अंक के लोगों का स्वभाव शांत और संतुलित माना जाता है. ऐसे लोग आमतौर पर लोगों के बीच अच्छी छवि बना लेते हैं. कई बार कम मेहनत में भी उन्हें लोकप्रियता मिल जाती है.
भाग्यांक 3 को बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है. ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ज्ञान, रणनीति और अच्छी संवाद क्षमता का प्रतीक माना जाता है. इस अंक वाले लोग अपनी बातों और व्यक्तित्व से जल्दी लोगों को प्रभावित कर लेते हैं. यही कारण है कि इस अंक के लोग राजनीति और सार्वजनिक जीवन में पहचान बना लेते हैं. हालांकि लंबे समय तक सफलता बनाए रखने के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है. इनके जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार साल 2026 इन अंकों वाले लोगों के लिए खास माना जा रहा है. उनका कहना है कि यह साल सूर्य से जुड़ा हुआ है. सूर्य का चंद्रमा और बृहस्पति दोनों से अच्छा संबंध माना जाता है. इसलिए मूलांक 2 और भाग्यांक 3 वाले लोगों के लिए यह समय सकारात्मक माना जा रहा है. इस दौरान ऐसे लोगों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वे बड़े मंचों पर सक्रिय हो सकते हैं और उनके फैसले लोगों को चौंका भी सकते हैं.
कुंडली की स्थिति को लेकर भी कुछ खास बातें बताई गई हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार राघव चड्ढा की कुंडली के सातवें भाव में सूर्य और शुक्र की स्थिति एक विशेष योग बनाती है, जिसे बुधादित्य राजयोग कहा जाता है. इसे दांपत्य जीवन और जीवनसाथी के सहयोग से जोड़ा जाता है. बता दें कि राघव चड्ढा ने अभिनेत्री Parineeti Chopra से शादी की है. वहीं कुंडली के पांचवें भाव में केतु की स्थिति तेज दिमाग और रचनात्मक सोच का संकेत देती है. जबकि नौवें भाव में शनि होने से यह संकेत मिलता है कि सफलता पाने के लिए उन्हें जीवन में लगातार संघर्ष और मेहनत करनी पड़ सकती है.
