कांग्रेस की असलियत सामने आ गई, जिस तरीके से लगातार आरोप लगाए जा रहे थे, आम आदमी पार्टी की तरफ से और भी कई अन्य पार्टियों के बाद अब लेफ्ट के बड़े नेता पिनाराई विजयन ने कह दिया कि कांग्रेस ही बीजेपी की बी टीम है, पिनाराई विजयन का आरोप है कि कांग्रेस बीजेपी की पीछे से मदद करती है। कांग्रेस ही है जो, बीजेपी की टीम बी है। जिसकी वजह से इंडिया गठबंधन लगातार टूट रहा है और कई पार्टियां इंडिया गठबंधन से दूरी बना रही हैं, क्योंकि राहुल गांधी जिनको गठबंधन का साथी बताते हैं, वो खुद जब किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होता है तो अपने ही गठबंधन के साथी पर आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसके पीछे का असल कारण है आइए समझते हैं, द ट्रुथ 24 की इस रिपोर्ट में….

राहुल ने ममता पर साधा था निशाना
आपको बंगाल का विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का वो बयान तो याद ही होगा। राहुल ने पश्चिम बंगाल की रायगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, राज्य में बीजेपी का अस्तित्व इसलिए टिका हुआ है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने अच्छा काम नहीं किया है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर नफरत फैलाने के आरोप तक लगाए थे, अब बात करें तो लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी को केंद्र में वापस आने से रोकने के लिए राहुल इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की बात करते हैं। और दूसरी तरफ वो विधानसभा चुनावों में हमला करते हैं। आखिर विधानसभा चुनाव में वो एकता क्यों नजर नहीं आती? यही कारण है कि इंडिया गठबंधन में एक के बाद एक टूट हो रही है। डीएमके नाराज चल रही है, अरविंद केजरीवाल पहले ही सवाल उठा चुके हैं कि, कांग्रेस, बीजेपी को फायदा पहुंचा रही है।
पिनाराई विजयन ने राहुल पर बोला हमला
विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक के अंदर की लड़ाई खुलकर सामने आई है, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा और बड़ा हमला बोला है, राहुल गांधी के एक पॉडकास्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा, मुझसे तो हाथ मिलाते हैं, मगर मोदी से गले मिलते हैं। विजयन ने साफ आरोप लगाया कि राहुल गांधी का ऐसा रवैया और बातचीत का तरीका विपक्ष के INDIA ब्लॉक को मजबूत नहीं कर रहा, बल्कि इससे बीजेपी को फायदा पहुंच रहा है, यह पूरा विवाद राहुल गांधी के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि केरल में चल रही राजनीतिक लड़ाई के कारण वह विजयन को गले नहीं लगा सकते, इस पर तीखा जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि आमतौर पर हमारे बीच गले मिलने का चलन नहीं है। जब भी हमारी मुलाकात होती है, हम एक-दूसरे का स्वागत करते हैं या हाथ मिलाते हैं, इतना ही नहीं, विजयन ने आगे कहा कि, मैंने राहुल गांधी की एक तस्वीर देखी है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लग रहे हैं। मुझे उनके मोदी से गले मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पॉडकास्ट में उन्होंने जिस तरह से अपनी बात रखी, वह उनका अलग ही रूप दिखाता है। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी किस तरह बात करते हैं और वह इस विपक्षी गठबंधन को कैसे देखते हैं, विजयन का इशारा साफ है। राहुल गांधी पब्लिक में बीजेपी का विरोध करते हैं, लेकिन मौका मिलते ही मोदी से गर्मजोशी दिखाते हैं। वहीं गठबंधन के साथियों से दूरी बनाते हैं। यही दोहरा रवैया INDIA ब्लॉक को खोखला कर रहा है।
कांग्रेस का अड़ियल रवैया
इस बयान के बाद विपक्ष के अंदरूनी मतभेदों को उजागर करके रख दिया है, विजयन यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई दलों ने इंडिया ब्लॉक की बैठकों में कांग्रेस के खिलाफ अपनी बात रखी थी, आज हम सब देख रहे हैं कि, डीएमके कहां खड़ी है। गठबंधन में यह जो भी हालात बने हैं, वे कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अड़ियल रवैये की वजह से ही हुए हैं, विजयन ने चेतावनी देते हुए कहा कि, राहुल गांधी का यह तरीका गठबंधन को कमजोर कर रहा है, यह बात वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि, कांग्रेस का ऐसा रवैया आखिरकार बीजेपी की मदद करने जैसा साबित हो रहा है और इससे इंडिया गठबंधन की नींव में ही दरार पड़ चुकी है। पिनाराई विजयन का बयान सिर्फ एक बयान नहीं है। ये विपक्ष की उस कड़वी सच्चाई का आईना है जिसे सब जानते हैं लेकिन बोलता कोई नहीं था, राहुल गांधी लोकसभा में एकता की बात करते हैं। कहते हैं कि मोदी को हराना है। लेकिन जैसे ही विधानसभा चुनाव आता है, वो अपने ही साथियों पर हमला बोल देते हैं। बंगाल में ममता पर, केरल में लेफ्ट पर, दिल्ली में AAP पर, सवाल ये है कि अगर गठबंधन के साथियों पर भरोसा नहीं है तो इंडिया ब्लॉक का मतलब क्या है? क्या कांग्रेस सिर्फ अपनी सीटें बढ़ाने के लिए गठबंधन का इस्तेमाल कर रही है? क्या राहुल गांधी जानबूझकर विपक्ष को कमजोर कर रहे हैं ताकि बीजेपी को वॉकओवर मिल जाए?
AAP पहले से कहती आई है कि कांग्रेस बीजेपी की बी टीम है। अब लेफ्ट भी वही बोल रहा है, यानी इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस अकेली पड़ती जा रही है, वजह सिर्फ एक। राहुल गांधी का दोहरा रवैया। दिल्ली में गले लगाओ, राज्यों में पीठ में छुरा घोंपो, विजयन ने सही कहा। ‘मुझसे हाथ मिलाते हैं, मोदी से गले मिलते हैं।’ ये लाइन राहुल की पूरी सियासत की सच्चाई बता देती है। जब तक कांग्रेस का ये अड़ियल रवैया नहीं बदलेगा, इंडिया ब्लॉक का बिखरना तय है और इसका सीधा फायदा किसे मिलेगा? बीजेपी को। इसलिए पिनाराई विजयन का आरोप गंभीर है। राहुल गांधी बीजेपी की टीम बी हैं या नहीं, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन उनके बयानों और हरकतों से बीजेपी ही मजबूत हो रही है, ये तो अभी साफ दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- कभी मोदी की तारीफ, कभी नेहरू का बचाव! आखिर किस खेमे में हैं शरद पवार? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
