राजस्थान के कोटा में एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर खड़ी 2 स्कूटियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पूरा मामला कोटा के रेलवे कॉलेनी थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार भदाना इलाके का है. पुलिस ने मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
कोटा में 2 स्कूटियों को आग से फूंका
राजस्थान से एक खौफनाक घटना सामने आई है. राजस्थान के कोटा शहर में एक अज्ञात युवक ने घर के बाहर खड़ी हुई 2 स्कूटियों को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के बाद में युवक फरार हो गया. यह पूरी घटना सिर्फ 30 सेकंड के अंदर घट गई. आग की लपटों को उठता देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. पूरी घटना रेलवे कॉलेनी थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार भदाना इलाके की बताई जा रही है.
घर खड़ी स्कूटियों पर डाला पेट्रोल
अनीता नाम की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात में अपने घर में सो रही थी. उसी रात एक युवक स्कूटी से लगभग 3 बजकर 50 मिनट पर उनके घर के बाहर आया. जिसके बाद में वह मोबाइल पर किसी से बात करता रहा था और उसके बाद वह पेट्रोल की बोतल को साथ में लेकर घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी हुई स्कूटियों के पास पहुंच गया और स्कूटियों के ऊपर पेट्रोल डाल दिया.
घटना का CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में दिखाई दिया कि पेट्रोल डालने के बाद में अज्ञात युवक ने माचिस से आग जलाकर स्कूटी के ऊपर फेंकी, जिससे आग भड़क उठी. पीड़िता ने बताया कि आग इतनी ज्यादा तेज थी कि धुएं से पूरा इलाका भर गया. जिसके बाद जब आग की लपटें पड़ोसियों ने देखीं, तो शोर-शराबा मचने लगा. जिसके बाद अनीता की नींद खुली.
पड़ोसियों की मदद से बुझाई आग
जिसके बाद जब अनीता ने बाहर निकलकर देखा, तो उनकी दोनों स्कूटियों में बुरी तरह से आग लगी हुई थी. जिसके बाद में तुरंत अनीता ने पड़ोसियों की मदद से आग के ऊपर काबू पाया, लेकिन तब-तक दोनों स्कूटी बुरी तरह से जल चुकी थीं. रेलवे कॉलोनी थाने के SI राम सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात युवक द्वारा आग लगाने का मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश को शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- धामी सरकार में पुलिस का त्वरित एक्शन, चलती कार में दुष्कर्म के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
