उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में चलती कार में युवती के साथ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
उत्तराखंड में सख्त सरकार
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत रही है. सीएम का साफ कहना है कि किसी भी तरह की गलत गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में पुलिस प्रशासन ने अब दुष्कर्म मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
चलती कार में युवती से दुष्कर्म
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रुद्रपुर क्षेत्र में सिडकुल में काम करने वाली एक युवती के साथ में चलती कार में दुष्कर्म की घटना सामने आई है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि युवती के साथ में लिफ्ट देने के बहाने चलती हुई कार में दु्ष्कर्म की घटना हुई है. इस घटना के बाद में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है.
युवती से कही कंपनी छोड़ने की बात
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना ऊधम सिंह नगर का है. यहां ट्रांजिट कैंप कोतवाली में एक पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए खड़ी हुई थी. इसी दौरान उसके पास 2 युवक आए और उसे कंपनी में छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया. जिसके बाद उन्होंने कार को कंपनी की तरफ न ले जाकर चलती कार में उसके साथ सामूहिल दुष्कर्म किया.
24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
युवती के साथ में दुष्कर्म करने के बाद में दोनों आरोपी उसे सिडकुल इलाके में छोड़कर भाग गए. जिसके बाद पीड़ित युवती थाने पहुंची और शिकायत को दर्ज कराया. शिकायत दर्ज होने के बाद में पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने जांच करते हुए तकनीकी सबूतों और जानकारियों की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली. जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी राहुल दास और फुरकान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद
जिला SSP मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने राहुल दास के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई औरा कार भी बरामद की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच को पूरी गंभीरता के साथ में किया जा रहा है. पीड़िता को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है. उत्तराखंड की धामी सरकार में पुलिस व्यवस्था के ऊपर लोगों को पूरा भरोसा है.
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने मां-बाप ने की आत्महत्या, दंपति ने जहर खाकर दे दी जान, जहर की चपेट में आए बच्चे
