CUET and Board exam preparation timetable: 12वीं की परीक्षा के साथ CUET की तैयारी करना छात्रों के लिए आसान नहीं है. दरअसल, बोर्ड परीक्षा देने के बाद आगे करियर में बढ़ने के लिए CUET की परीक्षा देना जरूरी माना जाता है. इन्हीं कारणों से लोगों को दोनों की तैयारी करना जरूरी होता है. हालांकि, दोनों का फार्मेट एक दूसरे से अलग होता है. एक तरफ आपको ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं. तो दूसरी तरफ बोर्ड में लिखित उत्तर देना होता है. ऐसे में दोनों को संतुलित करने में बच्चों को काफी ज्यादा परेशानी होती है. आज हम आपको ऐसे टिप्स देने वाले जिससे आप आसानी से इन दोनों की तैयारी संतुलित तरीके से कर सकते है.
ऐसे करें दोनों परीक्षाओं की तैयारी
इसमें पहला है कि आपको दोनों के समान टॉपिक को जानना है. हफ्ते में बोर्ड की तैयारी करें और वीकेंड पर CUET के एग्जाम की तैयारी को करें. ऐसा करने से आप दोनों परीक्षाओं के लिए आसानी से पढ़ सकते हैं. यह समय होता है कि जब छात्रों को हार्डवर्क के साथ स्मार्टवर्क करने की जरूरत भी होती है.
हमेशा एनसीईआरटी से ही पढ़ें. NCERT से बोर्ड के साथ-साथ CUET के प्रश्नों को पूछा जाता है. इन्हीं कारणों से इस बुक से पढ़ना लोगों के लिए फायदेमंद होगा.
टॉपिक को रटने नहीं. उसे समझने की कोशिश करें. अगर आप टॉपिक को रटते हैं तो आप बोर्ड एग्जाम में पास हो सकते हैं लेकिन CUET के एग्जाम में आप इन प्रश्न के उत्तर नहीं दे पाएंगे.
CUET के एग्जाम के लिए आपको सबसे पहले स्पीड और एक्यूरेसी को देखने की जरूरत होती है. इसलिए हमेशा बीते सालों के परीक्षा पेपर को हल करते रहे.
हमेशा रीजनिंग और बेसिक मैथ्स को करने की कोशिश करें. CUET में ऐसे ही प्रश्नों को पूछा जाता है. पहले से ही प्रैक्टिस करना आपके लिए फायदेमंद होगा.
नोट्स को बड़ा बनाने की बजाए. उसे छोटा बनाने की कोशिश करें. ऐसे में आपको मुख्य प्रश्नों के उत्तर बिना किसी परेशानी के मिल जाएंगे. बड़े प्रश्न सिर्फ रटने के लिए या बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सही होते हैं.
अपने से बड़े के मेंटर पर भी ध्यान देना चाहिए. साथ ही अगर ऐसा लगे कि आपको किसी प्रश्न में दिक्कत लगती है. तो उसे तुरंत अपने टीचर्स से पूछे या तो ऑनलाइन संस्थान भी इसको समझाने में मदद कर सकते है.
ये भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद्द, दुबई में रहना होगा मुश्किल
