राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच में कई लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल पाए गए हैं. अब टिन्नू यादव के साथ नगदी गिनने, रकम के प्रबंधन और हेरफेर से जुड़े कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT लगातार जांच कर रही है. अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों की मानें तो गिनती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार कई लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं. बताया जा रहा है कि टिन्नू यादव के साथ नगदी गिनने, रकम के प्रबंधन और हेरफेर से जुड़े कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
आपको बता दें कि इस मामले में कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कार्रवाई जांच के दौरान होगी या फिर जांच पूरी होने के बाद की जाएगी. आपको बता दें कि जांच टीम ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में हुई नियुक्तियों, प्रशासनिक फैसलों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू कर दी है.
व्यवस्थाओं में 800 कर्मी तैनात
जानकारी के मुताबिक राम मंदिर में व्यवस्थाओं के लिए लगभग 800 कर्मी तैनात हैं, इन कर्मियों में से 200 को ट्रस्ट द्वारा नियुक्त किया गया है. आपको बता दें कि SIT ने लंबे समय से मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मियों की लिस्ट भी मांगी है. जांच टीम पुराने कर्मचारियों की तैनाती अवधि, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र की विस्तृत जानकारी को इकट्ठा कर रही है.
कई लोग रहे विफल
अब इस मामले की जांच के दौरान सामने आया है कि गिनती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी में कई लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अब इस मामले में टिन्नू यादव के साथ नगदी गिनने, रकम के प्रबंधन और हेरफेर से जुड़े कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.
यह भी पढ़ेे- 45 दिन बाद डिलीट हो जाती हैं CCTV फुटेज! SIT कैसे खोलेगी राम मंदिर दान चोरी का राज?
