राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया कि ट्रस्ट की अगली बैठक 2 दिसंबर को होगी। राम मंदिर में रामलला की आरती-पूजन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब अंदर और बाहर दो समूहों में अर्चक आरती करेंगे। रामलला का आकर्षक श्रृंगार और अखंड श्रीराम नाम जाप भी शुरू होगा। उन्होंने ट्रस्ट में शामिल तीन नए सदस्यों महेश भागचंदका, एडवोकेट मदन मोहन पांडे और डॉ. निर्मला यादव के बारे में भी जानकारी दी।
2 ग्रुप करेंगे आरती
राम मंदिर के महासचिव गोविंद देव गिरी महाराज अयोध्या से रवाना हो गए हैं. रवाना होने के दौरान उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक 2 दिसंबर को होगी. उन्होंने ये भी बताया कि राम मंदिर में रामलला के आरती पूजन में बदलाव किया गया है. अब से रामलला का आकर्षक श्रृंगार होगा, अंदर और बाहर 2 ग्रुप में अर्चक रामलला की आरती करेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कलात्मक आरती से रामलला को रिझाया जाएगा और अखंड श्री राम नाम का जाप शुरू होगा.
3 नए सदस्य हुए ट्रस्ट में शामिल
गोविन्द देव गिरी महाराज ने ट्रस्ट में शामिल हुए 3 नए सदस्यों को लेकर कहा कि दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव को न्यास मंडल में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष का पद महेश भागचंदका को दिया गया है और महासचिव के रूप में सेवा करने का दायित्व न्यास के माध्यम से भगवान श्री राम ने मुझे सौंपा है. उन्होंने कहा कि यह दायित्व बहुत बड़ा है और मेरा विश्वास है कि उसे निर्वाह करने का बल भी भगवान स्वयं देंगे.
राम मंदिर में हुए जन्माष्टमी समारोह को किया याद
ट्रस्ट के महासचिव ने इस दौरान कहा कि मुझे विश्वास है कि न्यास मंडल अब बहुत अच्छा काम करेगा. उसका शुभारंभ हम लोगों ने कल ही कर दिया है. कल आप लोगों ने देखा होगा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव था, जन्माष्टमी का उत्सव पहली बार झूले में भगवान को झुलाकर के मनाया गया और आरती का भी हम लोगों ने जो परिवर्तन किया है, वह भी लोगों को बहुत रास आ रहा है’.
