राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक अयोध्या में हुई है. इस बैठक में अनिल मिश्रा और चंपत राय के इस्तीफे को मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद ये दोनों अब ट्रस्ट के सदस्य नहीं रहे हैं. चंपत राय की जगह पर कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव नियुक्त किया गया है.

चंपत राय की जगह संभालेंगे कृष्ण मोहन
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा मौजूद नहीं रहे हैं. आपको बता दें कि दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे को भी इस बैठक में स्वीकार कर लिया गया है. चंपत राय की जगह पर नए ट्रस्टी रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए गोपाल राव भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बैठक में प्रवेश नहीं दिया गया.
दान चोरी मामले में गोपाल राय का
आपको बता दें कि कहा जा रहा है चंपत राय और अनिल मिश्रा के बाद गोपाल राव भी दान चोरी विवाद में फंसे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक दोपहर में 3 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक एक घंटा देरी से 4 बजे शुरू हुई. बैठक को लेकर कहा जा रहा था कि इस दौरान अनिल मिश्रा और चंपत राय मौजूद रहने वाले हैं. दोनों पदाधिकारियों ने दान चोरी मामले में नाम सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया था.
चंपत राय नहीं रहेंगे ट्रस्ट के सदस्य
बैठक के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है, जिसके चलते अब ये दोनों मंदिर ट्रस्ट के सदस्य नहीं रहेंगे. ट्रस्ट के सदस्य गोविंद देव गिरी ने कहा कि इस मामले से करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. वहीं दूसरे सदस्यों ने भी कहा कि इस मामले से पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है. इस बैठक में व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया गया है.
गोपाल राव को लेकर हो सकता बड़ा फैसला
माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद गोपाल राव को लेकर भी जल्दी ही बड़ा फैसला किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट में बदलाव को लेकर भी सहमति बनी है. वहीं माना जा रहा है कि जल्दी ही इसको लेकर भी ऐलान किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद लोगों की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला! चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को मंजूरी; अब आगे क्या?
