उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बढ़ई ने घर में लॉकर बनाया, जिसके बाद उसी घर में चोरी कर ली. आरोपी ने घर में रखे 30 लाख के जेवर और नकदी को गायब कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रामपुर में अजीब चोरी
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रामपुर के अजीमनगर में चेरी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बढ़ई ने उसी घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसने खुद अलमारी में गुप्त लॉकर को बनाया था. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घरवालों का भरोसा जीतकर उसका फायदा उठाया और चोरी कर ली.
30 लाख के जेवर लेकर फरार
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घर से 30 लाख रुपए के जेवर और कैश लेकर फरार होने की योजना बनाई और भाग गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक ताहिर अली नाम के व्यक्ति ने 9 मई को पुलिस से मामले की शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि घर से सोने-चांदी के कीमती जेवर और लगभग 16 हजार रुपए नकदी की चोरी हो गई है.
आरोपी ने ही बनाया था गुप्त लॉकर
मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जिससे बाद सबूतों के आधार पर पुलिस ने 10 मई को आरोपी मोसिम को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूरी सच्चाई बता दी. आरोपी ने बताया कि 3 महीने पहले ताहिर ने अपने घर में उससे एक अलमारी में गुप्त लॉकर बनावाया था. जिसके बाद बढ़ई मोसिम ने लॉकर बनाया था.
पुलिस ने बरामद की कई चीजें
कुछ समय बाद लॉकर खराब हुआ, जिसके कारण मोसिम को फिर से बुलाया गया. लॉकर ठीक करते समय मोसिम ने लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने देखे और उसके अंदर लालच आ गया. जिसके बाद आरोपी ने चोरी करने की योजना बनाई. जिसके बाद आरोपी ने सही मौका देखकर घर से 30 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की अंगूठियां, चेन, हार, लॉकेट, टीका और कई चीजें बरामद की हैं.
यह भी पढे़ं- वर्दी में दिखा ‘दबंग अवतार’! बागपत से सिपाही का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल; फिल्मी अंदाज में दे रहा धमकी
