आज के समय में लोगों अपने काम में व्यस्त होने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. इसके कारण उन्हें कई सारी बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कभी-कभार कई लोगों को जैसे ही वह कुर्सी या बिस्तर पर से खड़े होते हैं. तो उन्हें चक्कर आने लगता है. कई बार तो उनकी आंखों के आगे बिल्कुल अंधेरा छा जाता, जिसके कारण बेहोशी जैसा महसूस होने लगता है.
अगर आप भी ऐसे हालात से गुजर रहे हैं. तो इसको हल्के में मत लें. जरूर यह समस्या कई लोगों को होती है. लोग लेकिन इसके पीछे के कारणों को नहीं पहचान पाते हैं. आइए इस स्थिति के बारे में पूरा जानते हैं. क्या कहा जाता है. इस स्थिति को. बता दें कि इसको ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन और पोश्चर हाइपोटेंशन कहते हैं. इसके होने के पीछे कई कारण होते हैं.
दरअसल, जब कोई व्यक्ति बैठा होता है या लेटा हुआ होता है और अचानक से उठता है. तो ऐसी स्थिति में शरीर ब्लड प्रेशर एडजस्ट कर पाने में लेट हो जाता है, जिसके कारण उसके दिमाग तक उचित मात्रा में खून नहीं जा पाता है. इन्हीं कारणों की वजह से व्यक्ति को बार-बार चक्कर और आंखों के सामने धुंधला दिखाई देना और कई हालातों में बेहोशी जैसा भी लगने लगता है.
इनके होने के पीछे के कारण
दरअसल, यह तब होता है. जब हमारे शरीर में पानी या खून की कमी होती है. हालांकि, आज के समय में कई लोग बहुत ज्यादा व्यस्त तो कई लोग पूरे दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं. वह लोग जो काफी देर तक बिस्तर पर बिना पानी और खाना खाए रहते हैं. तो इस केस में भी इनको ऐसी परेशानी को झेलना पड़ सकता है.
कई केस में दवाओं साथ ही उम्र बढ़ने के कारण शरीर की कार्य करने की क्षमता में कमी आ जाती है. कई रिपोर्ट में सामने आया है कि खड़े होने पर ब्लड प्रेशर का गिरना भविष्य में डिमेंशिया के होने के खतरे को बढ़ाता है.
डॉक्टर को कब दिखाना सही
डॉक्टर को तब दिखाना चाहिए. जब आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा ही नीचे चले जाता हो या ये समस्या आपको बार-बार हो रही हो. बड़े बुजुर्गों और बड़े उम्र के लोगों को लेकिन समय-समय पर इलाज करवा लेना चाहिए. उनकी हड्डी कमजोर होती है. अगर वह गिरते हैं. तो ऐसे में काफी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है. हालांकि, इसके अलावा डाइट पर ध्यान, व्यायाम और समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए.
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
ये भी पढ़ें: उज्जैन के दर्शन कर लौट रहे युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घरों के बुझ गए चिराग
