देश में सेना के जवान हर तरह की स्थिति और परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं. सुरक्षा बलों की मदद से देश के अंदर की सुरक्षा में काफी मदद मिलती है. जवानों के हौसलों को देखते हुए अब उन्हें सम्मानित किया जाएगा.
देश के जवानों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित
देश की सीमाओं और देश के अंदर के खतरों से निपटने के लिए सेना और सुरक्षा बल हर समय तैयार रहते हैं. जिसको देखते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है. इस मौके पर पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं में कार्यरत जवानों को सम्मानित किया जाएगा.
125 वीरता पदक शामिल
गृह मंत्रालय ने लगभग 982 जवानों को वीरता पदक और कई तरह के पदकों से सम्मानित करने का फैसला किया है. इस फैसले को इसलिए लिया गया है, जिससे उनकी सेवाओं के लिए उनका हौसला बढ़ाया जा सके और उन्हें सराहा जा सके. गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाने वाले जवानों में 125 वीरता पदक (GM) शामिल हैं. इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मियों को 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) भी दिए जाएंगे.
756 जवानों को सराहनीय सेवा पदक
गणतंत्र दिवस के मौके पर 756 जवानों को सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मान दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में तैनात रहने वाले 45 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. इनके साथ ही इस मौके पर नक्सली क्षेत्रों के 35 और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में तैनात रहने वाले 5 जवानों को भी इस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ फायर डिपार्टमेंट के 4 जवानों को भी इस पदक से सराहा जाएगा.
CRPF को मिलेंगे 12 वीरता पदक
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में तैनात रहने वाले जवानों को सबसे ज्यादा पदकों से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस के 31, दिल्ली पुलिस को 14 और उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 पदक मिलेंगे. CAPF में से सिर्फ CRPF ही एक ऐसी फोर्स है, जिसे 12 वीरता पदकों से सम्मानित किया जाएगा. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन सभी जवानों को सम्मानित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में गायब लड़कियों का कोई सुराग नहीं, 18 जनवरी से हैं 4 नाबालिग लापता, हिंदू संगठन दे रहे आंदोलन की धमकी
