गर्मी का प्रकोप इस साल काफी ज्यादा बढ़ गया हैं. दिन और रात दोनों का तापमान काफी ज्यादा भयावह बना हुआ है. इस साल मौसम विभाग की रिपोर्ट ने लोगों को और ज्यादा चिंता में डाल दिया है. दरअसल, गर्मी में दिन में समय दिन का तापमान चाहे कितना भी क्यों न हो, लेकिन रात में तापमान के ठंडा हो जाने से लोगों का शरीर उसे मैनेज कर लेता था.
हालांकि, हाल ही में मौसम विभाग की रिपोर्ट ने लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, इस साल रात का तापमान भा सामान्य तापमान से अधिक है. कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में येलों अलर्ट जारी किया गया हैं.
ऐसे में लेकिन लोगों की जान को भी काफी खतरा देखने को मिलता हैं. दरअसल, कई रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के तापमान को सही से बैलेंस न कर पाने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं.
दरअसल, रात के समय में मौसम के ठंड़ा होने की वजह से तापमान बैलेंस हो जाता था. साथ ही शरीर का भी तापमान काफी हद तक सामान्य हो जाता है. हालांकि, बता दें कि कई अध्ययन के मुताबिक अगर रात के समय में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला जाए, तो मृत्यु दर 265 प्रतिशत बढ़ जाता है. इसके अलावा रातों के गर्म होने की वजह से मौत होने का खतरा भी 50 प्रतिशत अधिक हो जाता है. डायबिटीज और हाइपरटेंशन वाले मरीजों में तो यह हीट स्ट्रोक का खतरा बन जाती है.
बढ़ती गर्मी खराब नींद की वजह भी बन जाती है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खराब हो जाती है. इंसान के ध्यान देने की क्षमता पर भी असर पड़ता है.
ये भी पढ़ें: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार! CBI टीम ने वाराणसी से दबोचा; पूछताछ में कई राज खुलने के आसार
